फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Metro Rapid cleared by Hooda

हुड्डा ने दिखाई रैपिड मेट्रो को हरी झंडी

Sun, 15 Dec 2013 07:52 PM IST
अमर उजाला गुड़गांव
अमर उजाला गुड़गांव Updated Sun, 15 Dec 2013 07:52 PM IST
विज्ञापन
Metro Rapid cleared by Hooda
मुख्यमंत्री ने रविवार को रैपिड मेट्रो का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रैपिड मेट्रो की वजह से आर्थिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे लोगों को काफी राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि डीएमआरसी मेट्रो के मानेसर तक के विस्तार को लेकर भी सरकार गंभीर है।
विज्ञापन


हुड्डा ने सुबह 10:30 बजे सिकंदरपुर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रैपिड मेट्रो को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने इसकी सवारी का भी लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा कि इसके चलने से प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की समस्या का भी अंत होगा। लोग सीधे अपने घर और कार्यालय तक पहुंचने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुड़गांव में यातायात को और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार ने रैपिड मेट्रो फेज-2 का काम शुरू करवा दिया है। यह सिकंदरपुर से सेक्टर-55 व 56 तक विस्तारित होगा। इस पर भी छह स्टेशन होंगे।
विज्ञापन


इसके निर्माण पर 2143 करोड़ की लागत आएगी। इसका विकास भी पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुराने गुड़गांव को रैपिड मेट्रो से कनेक्ट करने की दिशा में भी काम हो रहा है। तीसरे चरण में रैपिड मेट्रो उद्योग विहार तक जाएगी। सिकंदरपुर तक डीएमआरसी मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर परिवहन मंत्री आफताब अहमद, खेल राज्य मंत्री सुखबीर कटारिया, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो.वीरेंद्र, विधायक राव धर्मपाल, आशा शर्मा, कांग्रेस महिला विंग की जिलाध्यक्ष सुनीता सहरावत, कांग्रेस शहरी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विपिन खन्ना, कांग्रेस प्रवक्ता खजान सिंह पार्षद सुभाष सिंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट मेट्रो के विस्तार पर कोई पहल नहीं
गुड़गांव। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी मंगू सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट मेट्रो के गुड़गांव विस्तार पर फिलहाल कोई विचार नहीं हो रहा है। अभी एयरपोर्ट मेट्रो ही घाटे में चल रही है। इस दिशा में जल्द कोई नई पहल नहीं होने जा रही है।


वे रविवार को रैपिड मेट्रो के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उद्योग विहार तक कौन सी मेट्रो आएगी यह पक्का नहीं है। इस मुद्दे पर तीन विकल्प हैं। पहला एयरपोर्ट मेट्रो, दूसरा नार्मल मेट्रो और तीसरा गुड़गांव वाली ही मेट्रो का यहां तक विस्तार हो। जो कुछ भी होगा यह भविष्य का विषय है। रैपिड मेट्रो के तीसरे चरण का विस्तार एयरपोर्ट मेट्रो के अलाइनमेंट पर ही निर्भर है। जब तक उसका अलाइनमेंट तय नहीं होगा तब तक रैपिड मेट्रो फेज-3 के विस्तार के लिए डीपीआर नहीं बन पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed