फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   MBBS student Mercedes fell in canal

एमबीबीएस स्टूडेंट की मर्सिडीज नहर में गिरी

Wed, 06 Nov 2013 10:22 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Wed, 06 Nov 2013 10:22 PM IST
विज्ञापन
MBBS student Mercedes fell in canal
नई कार की पार्टी करने जा रहे दो एमबीबीएस स्टूडेंट की कार डवाना गांव के
विज्ञापन
पास पुलिया तोड़कर नहर में जा गिरी। इस हादसे में डॉ. अनिल यादव के बेटे और मेरठ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहे साहिल की मौत हो गई।

वहीं, व्यापारी अजय जैन के बेटे और साहिल के सहपाठी सौरभ को गंभीर चोटें आई। सौरभ हादसे के बाद कार से उछलकर एक पेड़ की टहनियों में उलझ गया था। इस वजह से उसका जीवन बच गया। उसे इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है।

मेरठ स्थित सुभारती मेडिकल कालेज में एमबीबीएस थर्ड ईयर स्टूडेंट और जैनपुरी मोहल्ला निवासी सौरभ ने हाल ही में आई 20 कार खरीदी थी। इसी की पार्टी करने वह अपने दोस्त और गढ़ी बोलनी रोड निवासी साहिल के साथ उसकी मर्सिडीज कार में मंगलवार देर शाम को जा रहा था। वे करीब चार किमी ही चले थे कि गढ़ी बोलनी रोड पर डवाना गांव के पास रेवाड़ी की ओर से जा रही कार असंतुलित होकर पुल की दीवार तोड़कर नहर में जा गिरी।

पुलिया से टकराने पर कार का दरवाजा खुल गया और सौरभ उछलकर पेड़ की टहनियों में फंसकर घायल हो गया। कार का चालक साहिल एयर बैग खुलने की वजह से उनके बीच फंस गया। आसलवास निवासी अशोक और कृष्ण व करनावास निवासी रण सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह साहिल को कार से बाहर निकाला। उन्हें एचवे अस्पतल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचाराधीन साहिल की मौत हो गई। वहीं, सौरभ को दिल्ली रेफर किया गया है।

कार में फंसकर रह गया साहिल
शहर के प्रसिद्ध श्री कृष्णा हॉस्पिटल के संचालक आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. अनिल यादव ने अपने बेटे साहिल को मर्सिडीज कार खरीद कर दी थी। इस कार के ब्रेक जबरदस्त होते हैं और हादसा होने पर आठ एयर बैग खुल जाते हैं, जिससे चालक को चोट लगने की कम गुंजाइश होती है। जब साहिल की कार पुलिया से टकराई तो सभी एयर बैग खुल गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि साहिल को कार से बाहर निकालने में काफी वक्त लग गया।
 
एचवे अस्पताल में लगा डाक्टरों का तांता
शहर के प्रतिष्ठित डॉ. अनिल यादव के बेटे के साथ हुई दुर्घटना की खबर जैसे ही शहर में फैली तो एचवे अस्पताल में डॉक्टरों का तांता लग गया। दर्जनों डाक्टर उसका हालचाल पूछने वहां पर एकत्रित हो गए, लेकिन इतनों की दुआओं के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed