{"_id":"e46486ce7b6225cf8ed88aaa0ac1b8a3","slug":"may-be-job-terminate","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल करने वालों की जा सकती है नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल करने वालों की जा सकती है नौकरी
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Mon, 20 Jan 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
बिजली निगम कार्यालय के 50 मीटर दायरे में प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। ऐसे में कर्मचारियों को अपनी नौकरी तक गंवानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
फरीदाबाद सर्किल कार्यालय ने हड़ताल के दौरान निगम कार्यालय परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर-12 स्थित कोर्ट में याचिका डाली थी, जिस पर कोर्ट ने स्टे दे दिया है। इसके अलावा बिजली निगम ने हड़ताल करने वालों की नौकरी समाप्त करने के भी संकेत दिए हैं। बिजली निगम कर्मचारी 21 से लेकर 23 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। कार्यालय के 50 मीटर क्षेत्र तक प्रदर्शन प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा बिजली निगम मुख्यालय ने हड़ताल के दौरान किसी प्रकार की तोड़फोड़ या उपद्रव करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। एसई आरएस यादव ने बताया कि मुख्यालय से निर्देश प्राप्त होने के बाद कोर्ट से स्टे लिया गया है। सभी निर्देश कर्मचारियों को बता दिए गए हैं।
विज्ञापन
जेई को मनाने की कोशिश
तीन दिवसीय हड़ताल में जेई स्तर के बिजली कर्मचारी भाग न लें, इसके लिए सोमवार को दिनभर अधिकारियों ने मशक्कत की। कुछ जेई ने हड़ताल में शामिल न होने का आश्वासन दिया है, जबकि कुछ को लेकर अधिकारी असमंजस में रहे।
विज्ञापन