फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Master of Education will be awarded the Bharat Ratna Raja Singh

भारत शिक्षा रत्न से नवाजे जाएंगे मास्टर राजा सिंह

Sun, 29 Sep 2013 12:31 AM IST
कैथ्ाल
कैथ्ाल Updated Sun, 29 Sep 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
Master of Education will be awarded the Bharat Ratna Raja Singh
खंड
विज्ञापन
मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेम पूनिया ने कहा कि लगन व मेहनत से किया गया कार्य हमेशा ही हमें सामाजिक प्रतिष्ठा प्रदान कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

पूनिया ने यह शब्द राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका के मास्टर राजा सिंह झींजर के राष्ट्रीय अवार्ड भारत शिक्षा रत्न के लिए चयनित होने पर बधाई देते हुए कहे। उन्हाेंने कहा कि मास्टर झींजर की हर कार्य में सराहनीय भागीदारी रही है।

झींजर अध्यापक वर्ग के लिए ही नहीं समाज के हर व्यक्ति के लिए एक उदाहरण और मिसाल है, जो काफी वर्षों से आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति और जनजागृति के लिए शिक्षात्मक गतिविधियों में कार्यशील हैं। पूनिया ने कहा कि भारत शिक्षा रत्न अवार्ड के लिए चुना जाना उपमंडल, जिला तथा राज्य के अध्यापकों के लिए सम्मान की बात है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह ढिल्लो ने कहा कि ऐसे अवार्ड से हमें सामाजिक कार्य और अधिक मेहनत के साथ करने की प्रेरण मिलती है।

उन्होंने कहा कि अवार्ड 30 सितंबर को स्पीकर हॉल कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया दिल्ली में प्रदान किया जाएगा जो उनके व्यक्तिगत, आर्थिक और सामाजिक विकास उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर ओमप्रकाश गोयल, नीलम सिंगला, तरसेम गोयल, पार्षद बलजीत सीड़ा, नैब सिंह सीड़ा, धर्म सिंह, ओमपाल राणा, बीरबल दलाल, समाजसेवी निर्मल जैन, ईश्वर चंद, तरसेम गोयल, राज सीड़ा, सतनरैण वशिष्ठ, सुरेंद्र गोयल, मलकीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, कर्मसिंह झींजर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed