फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   manifestation of roadways employee

रोडवेज कर्मियों का लघु सचिवालय पर प्रदर्शन

Wed, 06 Nov 2013 09:58 PM IST
नारनौल/ब्यूरो।
नारनौल/ब्यूरो। Updated Wed, 06 Nov 2013 09:58 PM IST
विज्ञापन
manifestation of roadways employee
हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने अपनी मांगों के लिए बुधवार को लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रोष जताया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 13 नवंबर की प्रदेश व्यापी हड़ताल और 14 नवंबर को हरियाणा रोडवेज के चक्काजाम में बढ़ चढ़कर भाग लेने का निर्णय लिया।

बुधवार को प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता वजीर सिंह ने कहा कि हरियाणा रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति के लगातार संघर्ष एवं आंदोलन के बावजूद सरकार ने 3519 रूट परमिटों को निजी हाथों में देने का निर्णय लिया है।

इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार इस निर्णय को रद कर रोडवेज में नई बसें शामिल करे।

उन्होंने मांग की कि सरकार सभी कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त नियमित करे। हरियाणा के सभी कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन दिया जाए।

शिक्षा विभाग में लागू की जा रही रेशनलाइजेशन नीति में सुधार किया जाए और आउट सोर्सिंग, पीपीपी, निजीकरण, ठेका प्रथा, फ्रेंचाइजी की नीतियों को वापस लिया जाए।
विज्ञापन


साथ ही आंगनबाड़ी, आशा, मिड-डे मील वर्कर, आरसीएच समेत सभी परियोजनाओं में कार्यरत कर्मचारियों, वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।

प्रदेश में न्यूनतम वेतन 15 हजार किया जाए। उन्होंने कहा कि इन मांगों के लिए 13 नवंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल और 14 नवंबर को हरियाणा रोडवेज का चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed