फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth's body found near Hod; suspected case of murder and dumping of the body.

Mahendragarh-Narnaul News: होद के पास मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका

Thu, 09 Jul 2026 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found near Hod; suspected case of murder and dumping of the body.
फोटो 16घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते पुलिस टीम।संवाद
नारनौल। सदर थाना क्षेत्र के गांव बलाहा कला निवासी राजबीर उर्फ सोनू का शव स्टेडियम के सामने होद के पास मिला है। सोनू की मां सुनीता ने गांव के ही दो युवकों पर उसके बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुनीता ने एफआईआर में बताया कि उनका छोटा बेटा राजबीर उर्फ सोनू करीब 10-15 दिन पहले दिल्ली से गांव आया था। सात जुलाई की शाम करीब सात बजे वह मोटरसाइकिल से गांव गणेशपुरा में कुआं पूजन में जाने की बात कहकर घर से निकला। इसी दौरान गांव के दो युवक उसके घर पहुंचे और तीनों एक साथ पूजन में चले गए।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि देर रात तक बेटा घर नहीं लौटा। अगले दिन सुबह सूचना मिली कि स्टेडियम के पास पानी की टंकी के निकट उसका शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर बेटे का शव मिला। शिकायतकर्ता ने दोनों युवकों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed