{"_id":"63276302d02bd640131b789b","slug":"youths-beat-shopkeeper-case-filed-from-both-sides-narnol-news-rtk658411797","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने दुकानदार को पीटा, दोनों पक्षों से केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने दुकानदार को पीटा, दोनों पक्षों से केस दर्ज
विज्ञापन
नारनौल। विवाद करने का सुझाव देने पर कुछ युवकों ने गोद बलाहा बस स्टैंड पर फल व सब्जी के दुकानदार और उसके सहयोगी से मारपीट की। इस मामले में दोनों पक्ष से केस दर्ज कराया गया है। दुकानदार ने कुछ नामजद सहित 10-15 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है जबकि दूसरे पक्ष ने दुकानदार सहित अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत की है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव गोद निवासी विजयपाल ने बताया कि वह गोद बस स्टैंड पर सब्जी, फल की दुकान लगाता है। 16 सितंबर रात्रि 8:20 पर वह अपने सहयोगी प्रदीप के साथ दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान ग्राम बलाहा की तरफ से कुछ 15-20 युवक लाठी व डंडे लेकर आए और गालीगलौज करते हुए मारपीट की। वे नशे की हालत में थे। इनमें बीरसिंह बलाहा, छोटिया, पुजारी सहित कुछ अज्ञात थे। दोपहर में उसने युवाओं को विवाद न करने का सुझाव दिया था। इसी को लेकर युवाओं ने हमला किया।
वहीं गांव बलाहा निवासी संदीप ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह और उसका साथी ओमप्रकाश, संदीप रात करीब 9 बजे बर्गर खाने के लिये बस स्टैंड पर गए थे। वहां पहुंचे तो शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तो गोद निवासी विजयपाल, राजेंद्र, राजकुमार उर्फ कालू सौदागर, भालू और विजेंद्र ने उनके ऊपर जान से मारने की नियत से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान वे घायल हो गए।