फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth waves a poster in front of the CM

Mahendragarh-Narnaul News: सीएम साहब मुझे न्याय दिलाओ...सीएम के सामने युवक ने लहराया पोस्टर

Mon, 08 Jun 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth waves a poster in front of the CM
फोटो नंबर-10 अपनी बच्ची के साथ रोते हुए जाती जनसभा में सीएम से न्याय मांगने आई महिला। संवाद
नारनौल। सीएम सैनी के संबोधन के दौरान उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक ने सभा स्थल पर खड़े होकर “सीएम साहब मुझे न्याय दिलाओ” का पोस्टर लहरा दिया। वहीं, युवक का आरोप है कि सीएम ने उसे मंच से बुलाने का संकेत दिया लेकिन सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे उनके पास नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

सुभाष स्टेडियम क्षेत्र निवासी अमित सैनी भाजपा के जिला कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में न्याय की मांग को लेकर पहुंचे। बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह पिछले आठ वर्षों से न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

अमित का कहना है कि संबंधित मामले में अधिकारियों ने उनकी पत्नी की आगे की जांच पीजीआई रोहतक से कराने की बात कही थी। इसके लिए जनवरी में सभी जरूरी दस्तावेज पंचकूला भेज दिए गए थे लेकिन पांच-छह महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि न्याय की लड़ाई में वह आर्थिक रूप से भी पूरी तरह टूट चुके हैं। अब तक लगभग 35 से 40 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं और उनका परिवार गंभीर संकट में है। उनकी चार बेटियां हैं और वह केवल मामले में उचित कार्रवाई चाहते हैं। अमित ने कहा कि उनकी आवाज को दबाया जा रहा है और उन्हें लगातार भटकना पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें बुलाने का संकेत दिया था लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें मंच तक नहीं पहुंचने दिया और बाद में कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया गया। अमित ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने की मांग की है।
क्या था मामला
अमित सैनी ने बताया कि 3 जनवरी 2018 को उनकी पत्नी सीमा देवी की नागरिक अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। इसके बाद उन्हें लगातार पेट दर्द की समस्या रही। जांच में सामने आया कि ऑपरेशन के दौरान कुछ सामान पेट में रह गया था। बाद में जयपुर में दोबारा ऑपरेशन हुआ जिसमें पट्टी और धागे निकले जिससे आंत को नुकसान पहुंचा और हालत बिगड़ गई। इसके बाद कई अस्पतालों में इलाज चला और करीब 10 ऑपरेशन हुए। पीड़ित ने 2018 में पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट के आदेश पर फरवरी 2025 में मामले की दोबारा जांच शुरू हुई थी। पीड़ित ने स्वास्थ्य विभाग को 122 पेज की रिपोर्ट भेजे जाने के बावजूद अब तक कार्रवाई लंबित होने का आरोप लगाया गया है।


गाहड़ा की ओमवती ने भी लगाई न्याय की गुहार
गांव गाहड़ा की निवासी ओमवती भी भाजपा जनसभा में अपनी समस्या लेकर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके पति का निधन हो चुका है और उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। आरोप है कि पति की मौत के बाद उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। ओमवती ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed