फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth satisfied with emphasis on skill development

Mahendragarh-Narnaul News: कौशल विकास पर बल देने से युवा संतुष्ट

Fri, 23 Feb 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 23 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth satisfied with emphasis on skill development
महेंद्रगढ़ में शोरूम में एलईडी पर बजट को देखते व्यापारी और दुकानदार। स्रोत: संवाद
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार की ओर से शुक्रवार को पेश किए गए बजट को लेकर विभिन्न वर्गाें ने अपने हिसाब से इस पर प्रतिक्रिया दी है । हालांकि प्रदेश सरकार के बजट में महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली खंड व सेहलंग आईटीआई को छोड़कर कहीं कोई जिक्र नहीं है। वहीं युवा वर्ग कौशल विकास को लेकर दिए गए कई प्रावधानों को लेकर सुनहरे भविष्य की उम्मीद कर रहे हैं। महिला वर्ग के लिए भी कई योजनाएं हैं, जिनके कारण यह वर्ग बजट को लेकर खुश है। प्रदेश सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को लेकर हर वर्ग ने अपने लिए कुछ तलाशते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

महिला वर्ग
युवा, किसान, महिला, अंत्योदय परिवार सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। महिला सहायता समूह को और अधिक विस्तार देने की ओर कदम बढ़ाए गए हैं, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्नता की ओर सराहनीय प्रयास है। - शकुंतला महायच, महेंद्रगढ़
विज्ञापन

महिलाओं के लिए बजट में महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों को ड्रोन संचालन व रखरखाव के लिए प्रशिक्षित कर उन्हें प्रति समूह एक-एक ड्रोन देने का प्रस्ताव किया गया है। यह बहुत अच्छा है। महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए विशेष प्रावधान सराहनीय है। -ममता गृहिणी, कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दो लाख महिलाओं को उच्च आय स्तर पर लाकर उन्हें लखपति दीदी बनाने का प्रस्ताव किया गया है। इससे महिलाएं सशक्त होंगी। -पिंकी यादव, गृहिणी
सरकार ने राशन की उचित मूल्य की दुकानों में महिला आवेदकों के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इससे महिला सशक्त बनेंगी। -इशू वालिया, सतनाली
खिलाड़ी वर्ग
युवाओं के लिए शिक्षा के मूलभूत ढांचे में सुधार एवं खेलों की ओर से सराहनीय कदम प्रदेश सरकार ने उठाया है। खेल नर्सरियों के माध्यम से खिलाड़ियों की नई पौध तैयार होगी, जो भविष्य में खेलों के क्षेत्र में सराहनीय कदम है। -भारती सैनी, कनीना
बजट में प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए खेल क्षेत्र को 578.18 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव रखा है। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाओं के मूलभूत ढांचे में बड़े सुधार की उम्मीद है। खिलाड़ियों के भविष्य का बजट है। -यशपाल, महेंद्रगढ़।
बजट में सरकार ने खिलाड़ियों के लिए विशेष ध्यान देकर खेलों का बढ़ावा का काम किया है। खेलों के मूलभूत ढांचे में सुधार को लेकर सराहनीय कदम है। उम्मीद है कि क्षेत्र में खेल सुविधाओं की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा। - निकिता, छाजियावास
खेल नर्सरियों के माध्यम से सरकार ने विशेष बजट का प्रावधान रखकर खेल के क्षेत्र में सुनहरे भविष्य की उम्मीद को बल दिया है। प्रदेश सरकार ने बजट में प्रावधान रख दिया है, लेकिन इसे धरातल पर जल्द उतारकर ही बदलाव किया जा सकता है। अन्नू तंवर, खिलाड़ी
युवा वर्ग...
प्रदेश सरकार ने बजट में 6 नई आईटीआई भवन बनाने की घोषणा की गई है। इससे युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से रोजगार के अवसर प्राप्त होगा। वर्तमान समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बजट में कौशल विकास पर अधिक बल दिया गया है जो युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। -कर्मवीर यादव
प्रदेश सरकार ने बजट में हरियाणा कौशल विकास रोजगार निगम के तहत युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रावधान रखकर सराहनीय कदम उठाया है। इसके अलावा कौशल के तहत 60 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। -कर्मपाल सीगड़ा
पांच लाख किसानों के ब्याज और पेनल्टी माफी को लेकर जो बजट में घोषणा हुई हैं। इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बजट में 30 सितंबर 2023 तक का कर्ज 31 मई 2024 तक जमा कराते हैं। उनका ब्याज और पेनेल्टी माफ कर राहत प्रदान की है। -मोहन सिंह, किसान
युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों के लिए दी जा रही 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये करना शहीदों का सम्मान है। शहीद सैनिक चाहे वे किसी भी रक्षा सेवा या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के हो सम्मान के हकदार होंगे। - राजबीर सिंह, कारगिल शहीद अशोक के छोटे भाई
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना की घोषणा की है। उसमें जो गरीब परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। आमजन के लिए यह कदम सराहनीय है। - पंकज यादव ग्रामीण।
बजट पिछले वर्षों की तुलना में काफी निराशाजनक रहा। महेंद्रगढ़ जिले को बजट से काफी उम्मीद थी। युवाओं के लिए रोजगार के लिए सरकार कोई विशेष घोषणा नहीं की गई। आईएमटी खुडाना जैसे प्रोजेक्ट का कहीं जिक्र तक नहीं किया गया जो निराशाजनक है। - सुमित, सतनाली
बजट में इतना कुछ खास सरकार ने नहीं दिया, जोकि आम आदमी के लिए फायदेमंद हो। बजट में इलेक्ट्रॉनिक सामान, सब्जी व फल विक्रेताओं के हितों को ध्यान रखते हुए कोई प्रावधान न करके इस वर्ग को निराश किया है। - रमेश सोनी

बजट से उम्मीद थी कि फल विक्रेताओं या दुकानदारों को सरकार आर्थिक गुजारा भत्ता देने के लिए मासिक पेंशन दे सकती है। साथ ही फल, सब्जी विक्रेताओं के लिए बजट में कोई विशेष घोषणा नहीं की गई है। - मनीष राजपूत

महेंद्रगढ़ में शोरूम में एलईडी पर बजट को देखते व्यापारी और दुकानदार। स्रोत: संवाद

महेंद्रगढ़ में शोरूम में एलईडी पर बजट को देखते व्यापारी और दुकानदार। स्रोत: संवाद

महेंद्रगढ़ में शोरूम में एलईडी पर बजट को देखते व्यापारी और दुकानदार। स्रोत: संवाद

महेंद्रगढ़ में शोरूम में एलईडी पर बजट को देखते व्यापारी और दुकानदार। स्रोत: संवाद

महेंद्रगढ़ में शोरूम में एलईडी पर बजट को देखते व्यापारी और दुकानदार। स्रोत: संवाद

महेंद्रगढ़ में शोरूम में एलईडी पर बजट को देखते व्यापारी और दुकानदार। स्रोत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed