फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth raised issues of bad roads and development

युवाओं ने उठाए बदहाल सड़कों और विकास के मुद्दे

Sun, 10 Oct 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youth raised issues of bad roads and development
यादव धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बचाओ टीम की ओर से रविवार को तिरंगे झंडे तले महेंद्रगढ़ बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने बदहाल सड़कों, सीवरेज व्यवस्था, डीएपी खाद संकट, बाजरा खरीद सहित अन्य मुद्दों पर विचार रखे। सम्मेलन में पहुंचे उपमंडल अधिकारी दिनेश कुमार को मांगों का ज्ञापन देते हुए दस दिन में बदहाल सड़कों की दशा सुधारने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध कराने व बाजरे की शत प्रतिशत खरीद कार्य शुरू कराने की मांग उठाई। इसके अलावा दस दिन में मांगें नहीं मानने पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की चेतावनी दी। वहीं मांगें नहीं मानने पर तुलाराम चौक पर सीएम के पुतले को उठाकर महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ तक यात्रा निकालने की भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

टूटी सड़कों के कारण हो चुकी हैं 35 मौतें
आशीष, मोनू राजपूत, नितिन यादव, हरिकिशन यादव, धर्मबीर पायगा, जितेंद्र कुमार, तेजपाल, योगेंद्र, अधिवक्ता राजबीर यादव, संदीप, मनोज कमांडो, रामनिवास पाटोदा, अतुल भूषण व बार प्रधान अजीत यादव ने कहा कि महेंद्रगढ़ की बदहाल सड़कों के कारण पिछले कुछ दिनों में हुई दुर्घटनाओं में 35 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। शहर में कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है। दिनभर उठने वाली धूल से दुकानदार से लेकर आम लोग परेशान हैं। वक्ताओं ने पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दोनों पिछले 50 वर्षों राज करते आ रहे हैं। दोनों ने क्षेत्र के विकार्य को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। जिसका खामियाजा आज क्षेत्र के लोग झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
डीएपी उपलब्ध कराने एवं शत प्रतिशत बाजरा खरीद की उठाई मांग
सम्मेलन को संबोधित करते हुए बलवान फौजी ने कहा कि अगर दस दिनों में बदहाल सड़कों की दशा में सुधार नहीं किया गया तो युवा आंदोलन शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक की अनदेखी के चलते क्षेत्र के लोग परेशानी झेल रहे हैं। किसानों को डीएपी खाद नहीं मिला रहा है। बाजरा खरीद को लेकर किसान अभी तक इंतजार कर रहे हैं। इस दिनों में इन मुद्दों पर काम शुरू नहीं किए गए तो युवा आंदोलन शुरू कर देंगे।

----------------
एसडीएम बोले, दस दिन बाद काम देंगे जवाब
सम्मेलन में युवाओं के बुलावे पर पहुंचे उपमंडल अधिकारी दिनेश ने युवाओं को आश्वासन देते हुए कहा कि वे नहीं अब दस दिन में काम देंगे जवाब। बारिश का मौसम गुजर चुका है जोरशोर से विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।

यादव धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते बलवान फौजी--

यादव धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते बलवान फौजी--- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed