फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth murdered in love affair, case registered against five including girl

Mahendragarh-Narnaul News: प्रेम प्रसंग के मामले में युवक की हत्या, लड़की सहित पांच पर मामला दर्ज

Sat, 08 Jul 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 08 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered in love affair, case registered against five including girl
मंडी अटेली। गांव बौचड़िया की बणी में एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का अवलोकन किया और सीन ऑफ क्राइम व फिंगर प्रिंट टीम को बुलाया गया। वहीं डीएसपी महेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव काे कब्जे में लेकर नारनौल के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर एक लड़की सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

राजस्थान के झुंझनू के ठाठवाड़ी निवासी चंद्रपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह माधोसिंहपुरा नीमराणा में मकान बनाकर परिवार सहित रह रहा है। उसका बेटा राहुल यादव शादीशुदा हैं और उसके एक बेटा है। उसके बेटे राहुल का बीते कुछ वर्षों से गांव गढ़ी रुथल निवासी सुंदर लाल के घर आना जाना था। उसके बेटे की सुंदर लाल की बेटी प्रियंका से फोन पर बात होती रहती थी। इसी बात को लेकर सुंदरलाल की लड़की प्रियंका ने पहले भी एक-दो बार राहुल को मारने की धमकी दी थी लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। वीरवार को योजनाबद्ध तरीके से सुंदरलाल के लड़के प्रदीप ने राहुल को अपने घर गांव गढ़ी रुथल बुलाया। इसके बाद प्रदीप, सुंदरलाल व सुंदरलाल का भाई राकेश, प्रियंका व उनके परिवार के सदस्यों ने राहुल को डंडे, सरियों व लाठी से पीटा। इससे राहुल की मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने बोचडिया गांव के श्मशान घाट के पास राहुल के शव को सड़क पर डाल दिया। आरोपियों ने राहुल की मोटरसाइकिल भी उसके पास ही डाल दी। पीड़ित ने बताया है कि इस मारपीट में माजरी कलां निवासी सुमित भगत शामिल है। पुलिस शिकायत के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


पांच साल पहले हुई थी शादी, चार साल का है बेटा
मृतक राहुल माता पिता का इकलौता बेटा था जिसकी शादी पांच साल पहले हुई थी और चार साल का एक बेटा भी है। पिछले करीब तीन साल से गढी रुथल सुंदरलाल के घर आना जाना था। बताया जा रहा है कि हत्या की घटना में सम्मिलित लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी के चलते राहुल की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट कंपनी की गाड़ी चलाता था राहुल
परिजनों ने बताया कि राहुल राजस्थान के अलवर के नीमराणा में प्राइवेट कंपनी की गाड़ी चलाने का काम करता था और वहीं पर ही रहता था। आरोपी सुंदरलाल राजस्थान से भैंस खरीदकर लाता था। इसी दौरान राहुल और सुंदरलाल की मुलाकात हुई। मुलाकात बढ़ने पर घर में आना-जाना हो गया।

पुलिस ने आरोपियों के घर दी दस्तक
पुलिस ने कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपियों के घर गढ़ी रुथल में भी दस्तक दी लेकिन जिन लोगों के नाम शिकायत में है वह गांव में नहीं मिले। पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। यह मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी थी, लेकिन घर पर कोई नहीं मिला। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
-मनीष कुुमार, थाना प्रभारी, अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed