{"_id":"5db9c9538ebc3e93af0f6f45","slug":"youth-marathan-run-narnol-news-rtk525259835","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन-फॉर-यूनिटी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन-फॉर-यूनिटी आज
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद एसडीएम प्रीतपाल सिंह व नगराधीश प्रवेश कुमार।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजीपी एवं मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी ओपी सिंह ने बुधवार को 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर होने वाली रन-फॉर-यूनिटी के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के नोडल अधिकारियों की बैठक ली। महेंद्रगढ़ जिले की ओर से एसडीएम प्रीतपाल सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी।
ओपी सिंह ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता के दिवस में मनाया जाता है। इस मौके पर रन-फॉर-यूनिटी का कार्यक्रम प्रत्येक जिलों में किया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री गुजरात से तथा गृह मंत्री दिल्ली में इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस तरह के कार्यक्रम से लोगों में एक तरफ जहां एकता का संदेश जाएगा। वहीं, उनकी शारीरिक गतिविधियां बढ़ेंगी। इसमें सामुदायिक कार्यक्रम चलाने वाली संस्थाएं, आम नागरिक, युवा क्लब, स्कूल व कालेज के छात्र तथा अन्य एनजीओ आदि को शामिल किया जाए। इस मौके पर नगराधीश प्रवेश कुमार, डीएसपी विनोद कुमार व डीएसपी राजसिंह, जिला खेल अधिकारी ज्योति रानी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
आईटीआई में दिलाई जाएगी राष्ट्रीय एकता की शपथ
नारनौल। देश के लोकप्रिय नेता सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को जिले में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। भारत के एकीकरण के सूत्रधार की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को सुबह 7 बजे आईटीआई ब्वॉयज से रन-फॉर-यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। यह एकता दौड़ विभिन्न मार्गों से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में खत्म होगी। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारी पूरे उत्साह के साथ तैयारियां करें।
विज्ञापन
ये निर्देश उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बुधवार को पटेल जयंती के संबंध में लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक में दिए। डीसी ने बताया कि विभिन्न शिक्षण संस्था, संगठन, एनजीओ, युवा क्लब व आम जनता की भागीदारी रहेगी। ये सभी सुबह 7 बजे आईटीआई मैदान में एकत्रित होंगे। इसमें सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल होंगे। इसके बाद सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ के बाद एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि आईटीआई व नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के अलावा बीच में भी पीने के लिए पानी की व्यवस्था करवाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि इस दौरान सभी उपकरणों से युक्त एंबुलेंस इन बच्चों के आगे व पीछे चलेगी। शिक्षा विभाग बच्चों को लाने ले जाने की व्यवस्था देखेंगे। इस बैठक में एसडीएम प्रीतपाल सिंह, नगराधीश प्रवेश कुमार, जिला खेल अधिकारी ज्योति रानी, डीडीपीओ दीपक यादव के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
ये रहेगा रन-फॉर-यूनिटी का रूट
उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि रन-फॉर-यूनिटी का रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। इस पूरे रूट पर पुलिस की पीसीआर तैनात रहेगी तथा कुछ समय के लिए यह रूट वाहनों के लिए बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि आईटीआई से शुरू होकर यह एकता दौड़ महावीर चौक, हीरो-होंडा चौक, निजामपुर रोड, सैनी धर्मशाला के साथ लगते मार्ग से सीधे नेताजी सुभाष स्टेडियम में खत्म होगी।