फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth injured in road accident dies, case registered

सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम, मामला दर्ज

Thu, 01 Sep 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies, case registered
नारनौल। महेंद्रगढ़ रोड पर नसीबपुर के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इसकी शिकायत महावीर चौकी पुलिस में की थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नसीबपुर निवासी रामनिवास ने बताया कि 26 अगस्त सायं करीब साढ़े तीन बजे वह अपने घर के नजदीक मुख्य सड़क पर खड़ा था। वहीं उसका लड़का बलवंत घर से निकलकर पीएनबी बैंक नसीबपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान नारनौल की तरफ से एक मोटरसाइकिल चालक अपनी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार लापरवाही से चलाता हुआ आया और देखते ही देखते बलवंत को पीछे से टक्कर मार दिया। यह देखकर वह दौड़कर मौके पर पहुंचा तथा बलवंत को संभाला। इस दुर्घटना में बलवंत के सिर व पैर में चोट आई। दुर्घटना करने वाले मोटरसाइकिल चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अशोक कुमार गांव मेई बताया। इसके बाद वह बलवंत को इलाज के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद वे बलवंत को इलाज के लिए जयपुर के निजी अस्पताल में लेकर गए जहां से दूसरे अस्पताल में लेकर आया गया और बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed