फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   YOUTH DROWNED IN POOL WHILE TAKING BATH

नहाते समय कुंड में डूबने से युवक की मौत

Sat, 07 Aug 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
YOUTH DROWNED IN POOL WHILE TAKING BATH
गांव नायन की पहाड़ी में स्थित गुसाईं आश्रम में प्राकृतिक रूप से निर्मित कुंड में नहाते समय 21 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आश्रम स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग आसपास के गांवों के लोगों का आस्था का केंद्र है। श्रावण मास में कुंड में नहाने और ज्योतिर्लिंगों के दर्शनों के लिए आने वालों की संख्या काफी रहती है। शुक्रवार को शिवरात्रि होने के कारण दर्शन करने आया गांव का ही 21 वर्षीय कृष्ण कुमार कुंड में नहाते समय डूब गया। लोगों ने काफी प्रयास के बाद युवक को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। गांव के निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि रामकरण ने बताया कि युवक की मौत होने के कारण पूरा गांव शोक संतप्त है और भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना ना इसके लिए ग्रामीणों ने कुंड में जाल लगवाने का निर्णय लिया है। जिसका कार्य कुंड का पानी कम होते ही शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed