फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   youth,Diwali,fastival,patake

पटाखे चलाने से करें परहेज, दिए जलाकर मनाएं दिवाली

Fri, 25 Oct 2019 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
youth,Diwali,fastival,patake
हकेंविवि में दीपावली की शुभकामनाएं देते कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ - फोटो : Narnol
दिवाली के पावन अवसर पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों , क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने वायु प्रदूषण की समस्या का उल्लेख करते हुए पटाखे न जलाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में जन सहयोग मांगा। कुलपति ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। ऐसे में प्रदूषण से निपटने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति ने कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें मिठाई देकर दीपावली की बधाई दी। उन्हें अपने काम को जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों से कहा कि यह त्योहार आपसी मेलजोल का त्योहार है। इसे मिल-जुलकर मनाएं। दिवाली पर खुद सिर्फ पटाखे जलाने से परहेज करें बल्कि अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी ऐसा न करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर स्वामी दयानंद सरस्वती पीठ के प्रोफेसर रणवीर सिंह, विश्वविद्यालय के प्रोवोस्ट प्रो. सतीश कुमार, प्रॉक्टर प्रो. राजेश कुमार मलिक, प्रो. नवल किशोर, कुलसचिव रामदत्त, वित्त अधिकारी मनोरंजन त्रिपाठी सहित विभिन्न पीठों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed