{"_id":"6643b53ff11a7412420d9514","slug":"youth-dies-in-road-accident-partner-seriously-injured-narnol-news-c-203-1-sroh1010-109484-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
Wed, 15 May 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 15 May 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
कनीना। क्षेत्र के गांव सिहोर मोड़ पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में कनीना निवासी 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक के भाई संदीप ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि उसका भाई 27 वर्षीय भाई प्रदीप व 25 वर्षीय मनीष सोमवार देर रात को गांव सिहोर किसी काम से जा रहे थे। वापस आते समय अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सहित मोड़ पर बने गड्ढे में जा गिरे। मंगलवार को सुबह करीब छह बजे जब कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक सुरेश कुमार की टीम ने दोनों को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया व मनीष को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि जहां दुर्घटना हुई है वहां तीव्र मोड़ है। इसके कारण किसी भी वाहन चालक को कुछ अंदाजा नहीं होता जिसके कारण आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं।