फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth dies after camel collides with cart

Mahendragarh-Narnaul News: ऊंट गाड़ी से टकराने से युवक की गई जान

Fri, 06 Dec 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 06 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after camel collides with cart
नारनौल। नारनौल-बहरोड़ सड़क पर बुधवार रात ऊंट गाड़ी से टकराने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खैरथल राजस्थान निवासी 28 वर्षीय कमल कुमार बुधवार दोपहर को शहर के समीपवर्ती गांव सेका मंढ़ाणा में दोस्त से मिलने के लिए बाइक से गया था। यहां पर काम निपटा लेने के बाद करीब 7 बजे अपने घर के लिए निकला था। रास्ते में गांव झझारपुर के पास रात करीब साढ़े 7 बजे तेज रफ्तार बाइक आगे जा रही ऊंट गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में कमल का सिर ऊंट गाड़ी से जा लगा। ऊंट गाड़ी वाले की सूचना पर पुलिस ने बहरोड़ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बावल की एक फैक्ट्री में बतौर सुपरवाइजर के पद पर नौकरी करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed