{"_id":"69d01b82fa31edf666029ae1","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-speeding-vehicle-narnol-news-c-196-1-nnl1004-138046-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Sat, 04 Apr 2026 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। धरसू-महरमपुर रोड पर एक अप्रैल को हुए सड़क हादसे में महरमपुर निवासी राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। वह नारनौल में बाइक मरम्मत का कार्य करते थे।
पुलिस को दी शिकायत में महरमपुर निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि उनके ताऊ के बेटे राजेंद्र सिंह नारनौल में बाइक रिपेयरिंग का काम करते थे। राजेंद्र एक अप्रैल की शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक से काम से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से राजेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।