{"_id":"64e0854c79795f8cd3013b56","slug":"youth-did-kite-flying-after-the-rain-in-mahendragarh-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh: बारिश के बाद युवाओं ने की जमकर पतंगबाजी, चारों ओर सुनाई दे रही है ये काटा रे, वो काटा रे की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh: बारिश के बाद युवाओं ने की जमकर पतंगबाजी, चारों ओर सुनाई दे रही है ये काटा रे, वो काटा रे की गूंज
Sat, 19 Aug 2023 02:33 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:33 PM IST
सार
महेंद्रगढ़ में तीज के त्योहार पर पतंगबाजी करने की परंपरा है। हर वर्ष श्रावण माह शुक्ल पक्ष की तीज पर लोग पंतगबाजी करते हैं। शुक्रवार को तीज का त्योंहार होने की वजह से बच्चे एवं युवा सुबह ही छतों पर चढ़ कर पतंगबाजी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
पतंग बेचते दुकानदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेंद्रगढ़ में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया। उसके बाद लोग छतों पर चढ़ गए और उसके बाद युवा फिर पंतग उड़ाते नजर आए। बाजारों में पतंग की दुकान पर बच्चे व युवाओं की भीड़ रही। चारों ओर ये काट रे, वो काटा रहे के गूंज सुनाई दे रही थी। पूरा आसमान रंग बिरंगी पतंगों से भर गया।
विज्ञापन
बता दें कि जिले में तीज के त्योहार पर पतंगबाजी करने की परंपरा है। हर वर्ष श्रावण माह शुक्ल पक्ष की तीज पर लोग पंतगबाजी करते हैं। शुक्रवार को तीज का त्योंहार होने की वजह से बच्चे एवं युवा सुबह ही छतों पर चढ़ कर पतंगबाजी शुरू कर दी थी। बीच में बारिश होने की वजह से पतंगबाजी में खलल पड़ा लेकिन बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया। बच्चे और युवाओं दोबारा छतों पर चढ़ गए। कई छतों पर तो युवा अपने परिवार के साथ पतंगबाजी करते हुए नजर आए। छत पर स्पीकर लगाकर जमकर नाच भी रहे थे।
विज्ञापन