फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth Club Gahli's team tops in drama competition

नाटक प्रतियोगिता में नवयुवक क्लब गहली की टीम रही प्रथम

Sat, 22 Oct 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth Club Gahli's team tops in drama competition
नारनौल। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम नारनौल में चल रहे दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का शनिवार को समापन हो गया। समारोह का जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी दलबीर सिंह ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी संस्कृति का आइना होते हैं। हमें प्राचीन संस्कृति को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सुबह के सत्र में प्रतिभागियों ने हॉरमोनियम, तबला, गिटार, सितार, बांसुरी आदि की प्रतियोगिताओं में संगीत की स्वर लहरियां बिखेरी। इसके बाद शास्त्रीय नृत्य की प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने भारतीय लोक संस्कृति का परिचय कराया। दोपहर बाद हुई नाटक प्रतियोगिता में कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से देशभक्ति स्वच्छता अभियान, कोरोना मुक्त भारत व कन्या भ्रूण हत्या न करने का संदेश दिया। अभिनय से संबंधित प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्रमोद तिवारी, रामबिलास सैनी व संतलाल यादव शामिल रहे। संगीत से संबंधित प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में बलवान सैनी, मनीषा सैनी व मंदीप शामिल रही। वाईसीओ संदीप संघी ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रतियोगिताओं में तात्कालिक व्याख्यान में हरियाणा पब्लिक स्कूल नारनौल से यशी प्रथम, प्रीति व विनिता संयुक्त रूप से दूसरे तथा निश्चल व सारीका संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। नाटक प्रतियोगिता में नवयुवक क्लब गहली की टीम प्रथम रही। वहीं मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल व हरियाणा पब्लिक स्कूल नारनौल की टीम संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही। जबकि युवा क्लब गहली व आरएनआरएल स्कूल अटेली की टीम ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सितार वादन में मोनिका प्रथम, सपना द्वितीय व पूजा तृतीय स्थान पर रही। शास्त्रीय संगीत हिंदुस्तानी में मैत्रैय कौशिक प्रथम व शिखा द्वितीय स्थान पर रही। कथक में पूजा को प्रथम तथा संजना व रिधिमा ने द्वितीय तथा अंजली व प्रीति को तृतीय स्थान मिला। तबला वादन में नरेश प्रथम व नितेश द्वितीय स्थान पर रहा। हारमोनियम वादन में आशीष प्रथम, श्याम सिंह द्वितीय व नरेश तृतीय स्थान पर रहा। गिटार वादन में देवेश प्रथम व मैत्रैय कौशिक द्वितीय स्थान पर रहा। ओडिसी नृत्य में सपना प्रथम, अल्पा व मुस्कान द्वितीय तथा रिया को तृतीय स्थान मिला। भरतनाट्यम में पूजा प्रथम, शिवानी व ज्योति को द्वितीय तथा मुस्कान व अंजली को तृतीय पुरस्कार मिला। मणिपुरी नृत्य में कोमल प्रथम, ऊषा द्वितीय तथा ध्वनी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed