फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth arrested with illegal weapon near Gothdi village

Mahendragarh-Narnaul News: गोठड़ी गांव के पास अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 31 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with illegal weapon near Gothdi village
नांगल चौधरी। सीआईए पुलिस टीम ने गोठड़ी गांव के नजदीक से एक युवक को अवैध हथियार सहित काबू किया है। पुलिस ने उसके पास से देशी कट्टा व कारतूस भी बरामद किया है। सीआईए टीम ने इसकी शिकायत नांगल चौधरी थाने में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

सीआईए टीम गश्त पड़ताल के दौरान नायन गांव के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक युवक गोठड़ी गांव के नजदीक खड़ा है, जिसके पास अवैध हथियार है। सीआईए टीम ने उक्त स्थान पर दबिश दी। गोठड़ी के नजदीक बताए गए हुलिया अनुसार एक युवक खड़ा हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने प्रयास कर युवक को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर युवक ने अपना नाम संदीप निवासी नियामतपुर मौरुंड बताया। तलाशी लेने पर युवक के पास अवैध देशी कट्टा मिला। युवक हथियार रखने का कोई लाइसेंस पेश नही कर सका। इसके बाद थाने में आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed