फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth accused of murder arrested with arms and cartridges

हत्या का आरोपी युवक हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार

Fri, 24 Dec 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth accused of murder arrested with arms and cartridges
सीआईए टीम ने सिंघाना रोड पर बाईपास के नजदीक से अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धर्मबीर उर्फ टाइगर निवासी नांगल सिरोही के रूप में हुई है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए की टीम को सूचना मिली थी कि सिंघाना रोड बाईपास के नजदीक एक युवक अवैध हथियार लिए खड़ा है। यदि तुरंत छापा मारा जाय तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। सीआईए टीम ने छापा मारा तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम धर्मबीर उर्फ टाइगर निवासी नांगल सिरोही बताया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जांच करते हुए पता लगाया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी महेंद्रगढ़ में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। जिसमें पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद आरोपी कोर्ट की पेशियों से नदारद रहने लगा और काफी समय से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने तलाश करते हुए अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed