फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Youth absconding after snatching a bag full of 50 thousand of ex-serviceman

पूर्व सैनिक का 50 हजार रुपये से भरा बैग छिनकर युवक फरार

Thu, 05 Aug 2021 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Youth absconding after snatching a bag full of 50 thousand of ex-serviceman
बैंक में सीसीटीवी फुटेज देखती पुलिस। - फोटो : Narnol
मंडी अटेली, नारनौल। पीएनबी अटेली से 50 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे पूर्व सैनिक का बैग छीनकर दो युवक फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवकों का पीछा किया लेकिन वे नहीं पकड़े गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजस्थान के गांव हुडिया कलां निवासी पूर्व सैनिक गोपीराम पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकलवाकर घर की ओर जा रहा था। पुराना बस स्टैंड के पास दो युवक उनका बैग छीनकर फरार हो गए। गोपीराम के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने युवकों का पीछा किया लेकिन वे गली से होते हुए फरार हो गए। इसके बाद गोपीराम ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें दो युवक बैग छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed