फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Young men in two cars created a disturbance; the video has gone viral.

Mahendragarh-Narnaul News: दो गाड़ियों में सवार युवकों ने मचाया उत्पात, वीडियो वायरल

Fri, 02 Jan 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Young men in two cars created a disturbance; the video has gone viral.
फोटो संख्या:86- स्टेट हाइवें 148बी पर गांव भुरजट के नजदीक गाड़ियों से बाहर निकलकर स्टंट बाजी कर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर से दादरी जाने वाले स्टेट हाईवे 148बी पर गांव भुरजट के पास वीरवार सुबह करीब 11 बजे दो गाड़ियों में सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। नववर्ष के जश्न का के चक्कर में इन युवकों ने न सिर्फ यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में डाल दी।
वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद सदर थाना महेंद्रगढ़ की ओर से मोटर वाहन अधिनियम के तहत दोनों गाड़ियों के चालान कर युवकों की तलाश शुरू कर दी। 31 सेकेंड के वायरल वीडियो में दो कारों में पांच युवक चलती गाड़ियों की खिड़कियों से बाहर निकलकर हाईवे पर तेज रफ्तार में खतरनाक स्टंट करते नजर आए।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, दोनों कारों को हाईवे पर बराबर-बराबर चलाया गया जिससे पीछे चल रहे अन्य वाहन चालकों को आगे निकलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि इनका वीडियो को पीछे आ रही एक गाड़ी में सवार लोगों की ओर से बनाकर वायरल किया गया है। हालांकि इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको पीछे कार में चल रहे राहगीरों ने रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सदर थाना महेंद्रगढ़ प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत दोनों गाड़ियों के चालान किए गए हैं व युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed