{"_id":"679e6e54600cfc72b40344ea","slug":"young-man-stabbed-to-death-police-investigating-narnol-news-c-196-1-nnl1004-120919-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 02 Feb 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-33मृतक महेश का फाईल फोटो।
नारनौल। शहर की पुरानी मंडी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक को रात को ही रोहतक ले जाया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
शुक्रवार रात को पुरानी मंडी निवासी महेश के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद तीन-चार युवकों ने 25 वर्षीय महेश पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान राहगीरों ने बीच-बचाव किया और अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना को अंजाम देकर युवक भी वहां से भाग गए। इसके बाद युवक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसको रेफर कर दिया।
रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शनिवार देर शाम तक शव रोहतक से नहीं लाया जा सका। ऐसे में अब रविवार को ही अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। मृतक के खिलाफ भी 6 मामले दर्ज थे। पुलिस जांच कर रही है।