फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   You have to spend 20 rupees for a postage stamp of 10 rupees

Mahendragarh-Narnaul News: 10 रुपये की डाक टिकट के लिए करने पड़ते हैं 20 रुपये खर्च

Fri, 22 Nov 2024 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
You have to spend 20 rupees for a postage stamp of 10 rupees
महेंद्रगढ़। 1947 से पहले बने डाकघर को लघु सचिवालय में शिफ्ट करने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि पुराने डाकघर को खंडहर घोषित कर उसको प्लेन करवा दिया गया। डाकघर की चाहर दीवारी बना दी गई लेकिन भवन अभी तक नहीं बन पाया है। दयाशंकर तिवाड़ी, समाज सेवी रामनिवास पाटौदा, विजय कुमार, हरिराम मेहता ने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले डाकघर को लघु सचिवालय में सिफ्ट किया गया था। अब लोगों को 10 रुपये की डाक टिकट, पोस्टल आर्डर, रजिस्टरी, डाकघर में पैसे जमा करवाने के लिए 3 किलोमीटर की दूर जाना पड़ता है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पुराना डाकघर चाहर दीवारी तक सिमट कर रह गया है। उन्होंने कहा कि डाकघर को पुरानी जगह पर नया भवन बनाया जाए ताकि लोगो को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि पुराना डाकघर अंग्रेजों के समय से बना हुआ था। 10 रुपये के पोस्टल आर्डर के लिए 10 रुपये का बाइक का तेल व पार्किंग का किराया 10 रुपये देकर जाना पड़ता है। जिसके कारण समय और धन की बर्बादी होती है। सबसे अधिक परेशानी शहरवासियों को हो रही है।
विज्ञापन


पुराना डाक घर बना हुआ था। करीब 10 वर्ष पहले इसको लघु सचिवालय में ले जा गया था। जिसके कारण शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिनके पास साधन नहीं वजह से लोगो को पैदल-पैदल 3 किलोमीटर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

--- घनश्याम, दुकानदार

सरकार द्वारा पुराने डाकघर के चारों ओर चाहर दीवारी तो बना दी है लेकिन भवन नहीं बन पाया है। सरकार को चाहिए कि शीघ्र ही पुराने डाक में भवन बनाया जाए। ताकि लोगो को समय व धन कर बर्बादी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- रोहताश तिवाड़ी, दुकानदार
मजबूरीवश 10 रुपये के पोस्टल आर्डर के लिए 3 किलोमीटर जाना पड़ रहा है। जिसको लेकर काफी परेशानी हो रही है। पोस्ट आर्डर के लिए 10 रुपये ऑटो व 10 रुपये पार्किंग वाले को देने पड़ रहे है।


--- समाज सेवी रामनिवास पाटौदा
पुराने डाकघर की देख रेख में लोग सुबह और शाम को कूड़ा डालकर चले जाते है। पुराने डाकघर में नया भवन जाएगा तो कूडे से निजात मिल जाएगी और लोग कूड़ा भी डालेगे।
---- महेश शर्मा, दुकानदार
डाक विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है। इसको लेकर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं रहने दी जाएगी।

---जिले सिंह, उप डाकपाल, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed