{"_id":"671d33126a9c4df260076ae9","slug":"you-can-get-legal-advice-by-calling-15100-narnol-news-c-196-1-nnl1004-117520-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 15100 पर फोन ले सकते हैं कानूनी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 15100 पर फोन ले सकते हैं कानूनी सलाह
Sat, 26 Oct 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-12 हेल्पलाइन नंबर का लगा बोर्ड।
नारनौल। लोगों को कानूनी जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन नंबर 15100 के जागरूकता अभियान की शनिवार को शुरूआत की गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा के दिशा निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने शुरू किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने कहा कि न्याय प्रणाली को हर नागरिक के लिए अधिक सुलभ और सुगम बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा में एक नया हेल्पलाइन नंबर 15100 शुरू किया है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से देश भर के नागरिक किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी या सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के सभी जिलों में इस हेल्पलाइन को लागू किया गया है। किसी भी कानूनी समस्या का सामना कर रहे आमजन 15100 नंबर पर फोन करके निशुल्क कानूनी परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल न्याय व्यवस्था को आम जनता तक पहुंचाने और लोगों को उनकी कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि यह पहल विशेष रूप से उन लोगों के लिए अधिक कारगर साबित होगी, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या कानूनी जानकारी प्राप्त करने में असमर्थ हैं। नालसा हेल्पलाइन के बारे में आम जन को जागरूक करने के लिए जिला के सभी विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर दीवार पेंटिंग करवाई गई है।