फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   You can get abmission in ITI online

आईटीआई में ऑनलाइन करा सकते हैं एडमिशन

Fri, 27 Aug 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
You can get abmission in ITI online
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़। - फोटो : Narnol
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रोविजनल एडमिशन शुरू हो चुके हैं। आईटीआई की 20 विभिन्न प्रकार की ट्रेडों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन भी किए जा रहे हैं लेकिन फोन पर ओटीपी नंबर नहीं आने से विद्यार्थियों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के पास ओटीपी नहीं आने पर भी इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई जीआई सत्यप्रकाश ने बताया कि आवेदन के उपरांत उसका दाखिला कंफर्म माना जाएगा। जल्द ही प्रवेश के लिए तिथि की घोषणा होगी जिसके उपरांत प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी दाखिला सुनिश्चित कर सकें ।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण 127 दिनों से बंद आईटीआई 23 अगस्त को पुन: खुल गई है। सरकार ने तकनीकी शिक्षा विभाग को कोविड नियमों के तहत विद्यार्थियों को बुलाने के आदेश जारी किए है। आईटीआई में रोस्टर सिस्टम के तहत 50 प्रतिशत विद्यार्थी बुलाए जा रहे हैं। कक्षा में आने वाले विद्यार्थियों को मास्क, सैनिटाइजर के साथ-साथ स्वयं की पानी की बोतल लानी होगी। सोमवार से आईटीआई में विद्यार्थी भी नियमित रूप से आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन प्रोविजनल एडमिशन फोन पर भी करा सकते हैं। जब प्रवेश के लिए तिथि की घोषणा होगी तब इस प्रोविजनल को कंफर्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आज बावल स्थित एक कंपनी द्वारा प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में फीटर, टर्नर, मशीनिस्ट व इलेक्ट्रिशियन ट्रेड से पास आउट विद्यार्थियों का ही चयन किया जाएगा। बता दें कि 29 जुलाई को भी एक कंपनी द्वारा प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 58 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। कंपनी द्वारा 20 विद्यार्थियों का चयन किया गया था।

आईटीआई में प्रोविजनल एडमिशन शुरू हो गए हैं। विद्यार्थी ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। एडमिशन की तारीख आने पर उनको रजिस्ट्रेशन मान्य हो जाएगा। कोविड-19 नियमों के तहत आईटीआई खुल गई हैं। -सत्यप्रकाश जीआई, आईटीआई महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed