{"_id":"6ada7b56fdc285dcc4089d59","slug":"disposal-of-37886-notices-completed-in-safidon-under-sir-2026-narnol-news-c-199-1-sroh1006-162542-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सफीदों में एसआईआर-2026 के तहत 37,886 नोटिसों का निपटान पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सफीदों में एसआईआर-2026 के तहत 37,886 नोटिसों का निपटान पूरा
विज्ञापन
जींद। सफीदों विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत नोटिसों की सुनवाई का कार्य पूरा हो गया है। अभियान के दौरान जारी किए गए कुल 37 हजार 886 नोटिसों का निपटान कर दिया गया है।
वहीं, मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, नाम हटवाने और विवरण में संशोधन के लिए हजारों आवेदन भी प्राप्त हुए हैं। यह जानकारी एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी पुलकित मल्होत्रा ने दी।
एसडीएम ने बताया कि अभियान के दौरान पात्र नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां भी प्राप्त की गईं। इसके तहत नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज करवाने के लिए फॉर्म नंबर-6 के माध्यम से 2 हजार 342 आवेदन, मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फॉर्म नंबर-7 के माध्यम से 688 आवेदन तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म नंबर-8 के माध्यम से 2 हजार 294 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों और सूची में दर्ज विवरण सही रहें।
उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है या उसके नाम, पते अथवा अन्य विवरण में कोई त्रुटि है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे नाम दर्ज करवाने, नाम हटवाने अथवा विवरण में संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्रों एवं निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार आवेदन करें।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया सराहनीय कार्य
एसआईआर-2026 के तहत नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गणना प्रपत्रों के वितरण, नोटिसों की सुनवाई की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने घर-घर जाकर निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और नोटिसों की सुनवाई का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने में सराहनीय योगदान दिया।