{"_id":"6ada78450b44119e7606f7ea","slug":"opportunities-should-be-provided-for-sports-activities-along-with-studies-in-government-schools-sdm-narnol-news-c-199-1-jnd1005-162545-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों को भी मिले अवसर : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों को भी मिले अवसर : एसडीएम
विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। कोयल के राजकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने के दौरान एसडीएम जगदीश चंद्र। प
- फोटो : Samvad
नरवाना। एएसडीएम जगदीश चंद्र ने वीरवार को गांव कोयल स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, मिड-डे मील और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल-कूद और रचनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष देवी, बेलरखां विद्यालय के प्राचार्य बलजीत गोयत, रविंद्र कुमार और गांव के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार मौजूद रहे।
एसडीएम ने मिड-डे मील की गुणवत्ता, भोजन की व्यवस्था, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, कक्षाओं में बैठने की सुविधा और पढ़ाई के स्तर की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
खेलों से विकसित होती है टीम भावना
एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। शिक्षकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर ध्यान देने के साथ उनकी कमजोरियों को दूर करने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं। इसलिए सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई के साथ खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, मेहनत से पढ़ाई करने और जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।