फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Yogasana competition...Rewari tops in Under-14

Mahendragarh-Narnaul News: योगासन प्रतियोगिता...अंडर-14 में रेवाड़ी अव्वल

Sun, 27 Jul 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 27 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Yogasana competition...Rewari tops in Under-14
फोटो संख्या:80- कनीना के निजी स्कूल में योगा करती प्रतिभागी--संवाद
कनीना। रविवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से तीन दिवसीय उतरी भारत जोन-2 योगासन प्रतियोगिता का समापन हुआ।
विज्ञापन

निजी स्कूल के चेयरमैन विजयपाल यादव ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से तीन दिवसीय उत्तरी भारत जोन-2 प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर के 50 स्कूलों के 551 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है।
प्रतियोगिता में अंडर-14 टीम स्पर्धा में पहले स्थान पर होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल रेवाड़ी, दूसरे स्थान पर आरपीएस महेंद्रगढ़, तीसरे स्थान पर शाह सतनाम स्कूल सिरसा, चौथे स्थान पर श्री रामा भारती स्कूल बहादुरगढ़ रहे। अंडर-19 एकल प्रतियोगिता में पहले स्थान पर बहादुरगढ़ की लावण्या, दूसरे स्थान पर सिरसा की कंवरदीप, तीसरे स्थान पर पानीपत की अनन्या, चौथे स्थान पर सोनीपत जिले से डोली रही। वहीं पांचवें स्थान पर ओपी जिंदल स्कूल हिसार की गरिमा रही।
विज्ञापन

वहीं अंडर-19 टीम स्पर्धा में पहले स्थान पर गुरु ब्रह्मानंद स्कूल पानीपत, दूसरे स्थान पर शाह सतनाम स्कूल सिरसा, तीसरे स्थान पर आरपीएस खातोद, चौथे स्थान पर एजीपीएस स्कूल पानीपत रहा हैं। अंडर- 17 एकल प्रतियोगिता में पहले स्थान सोनीपत से युक्ति, दूसरे स्थान पर हिसार की काशवी, तीसरे स्थान पर गुरु ब्रह्मानंद स्कूल की कीर्ति, चौथे स्थान पर एचडी स्कूल रोहतक की परीक्षा व पांचवें स्थान पर पंजाब की एकरूप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अंडर-19 संगीतमय योग वर्ग में पहले स्थान पर गुरु ब्रह्मानंद स्कूल की आयुषी, दूसरे स्थान पर शाह सतनाम स्कूल की कंवरदीप कौर, तीसरे स्थान पर आर्या गर्ल्स स्कूल की अनन्या, चौथे स्थान पर डीएवी स्कूल भिवानी की स्वाति और पांचवें स्थान पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय भिवानी की राशि रही। अंडर 17 कलात्मक वर्ग में अनंता पहले स्थान पर प्रेरणा दूसरे स्थान पर खुशबू तीसरे स्थान पर नव्या चौथे स्थान पर वह आसना पांच स्थान पर रही।
अंडर 17 संगीतमय योग वर्ग में एसआरबीपीएस बहादुरगढ़ की गरिमा पहले स्थान पर, ब्राइट स्कॉलर स्कूल सोनीपत की युक्ति दूसरे स्थान पर, राठ इंटरनेशनल स्कूल की धारणा तीसरे स्थान पर, आरपीएस धारूहेड़ा की रिया चौथे स्थान पर व गुरु ब्रह्मानंद स्कूल की कीर्ति पांच स्थान पर रही। अंडर 14 संगीतमय योग वर्ग में होली चाइल्ड स्कूल फरीदाबाद की अर्पिता पहले स्थान पर, आरपीएस रेवाड़ी के नव्या दूसरे स्थान पर, एसआरबीपीएस बहादुरगढ़ की गर्विता तीसरे स्थान पर, डीएवी स्कूल जींद की मनस्वी चौथे स्थान पर रही, डीएवी स्कूल सेक्टर 14 गुरुग्राम की मेहरनेजा पांचवें स्थान पर रही।

ब्लू बेल्स स्कूल की वान्या छठे स्थान पर, ब्राइट स्कूल सोनीपत की अध्या सातवें स्थान पर व सरस्वती स्कूल सोनीपत की मोक्षिता आठवीं स्थान पर रही। अंडर 14 एकल प्रतियोगिता में अंकिता पहले स्थान पर, हर्षिता दूसरे स्थान पर, यशवी तीसरे स्थान पर, नियति चौथे स्थान पर व हरलीन पांचवे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के ऑब्जर्वर जवाहर नवोदय विश्वविद्यालय दिल्ली के अजय कुमार शास्त्री हैं ।इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के योगा अधिकारी डॉ धर्मवीर यादव, सहायक प्रवक्ता योगा गुरुग्राम विश्वविद्यालय डॉ सीमा, जिला योगा अधिकारी आयुष डॉ. सुधीर, योगा अध्यापक केंद्रीय विद्यालय संगठन रेवाड़ी सरिता मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed