Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Yatra will build public confidence and unite workers: Birendra

जनता में विश्वास और कार्यकर्ताओं को एकजुट करेगी यात्रा : बीरेंद्र

Tue, 11 Nov 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 11 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Yatra will build public confidence and unite workers: Birendra
फोटो 07 चौधरी बीरेंद्र को जुहारी देती महिलाएं। संवाद
नांगल चौधरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनके बेटे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की दूसरे चरण की सद्भाव यात्रा मंगलवार को रायमलिकपुर गांव से शुरू हुई। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा, सद्भाव यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में भाईचारा, आपसी एकता और राजनीतिक स्वच्छता का संदेश देना है।
विज्ञापन

बीरेंद्र ने कहा, मैं इस गांव का बटेऊ हूं, तिलक तो कर दो। इस पर गांव की महिलाओं ने उनके तिलक किया।उन्होंने कहा, यात्रा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को भी एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। यह यात्रा केवल राजनीतिक अभियान नहीं बल्कि जनता के मन में फिर से भरोसे और विश्वास की भावना जगाने का प्रयास है।
विज्ञापन

किसान कर रहे संघर्ष, व्यापारियों पर बढ़ रहा टैक्स : बृजेंद्र

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा, पिछले 11 वर्षों में हरियाणा में विकास के नाम पर केवल जुमलेबाजी हुई है। आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने प्रदेश के किसानों, व्यापारियों और आमजन को निराश किया है। किसान अपनी फसल का उचित मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जबकि व्यापारियों पर महंगाई और टैक्सों का बोझ बढ़ता जा रहा है। बृजेंद्र ने कहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की तरफ से वोट चोरी का मुद्दे प्रमाण सहित उठाए जाने के बाद भाजपा नेताओं के पास कोई जवाब नहीं बचा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतबीर झूकिया ने कहा, वरिष्ठ नेता के नेतृत्व में यह यात्रा जनता के बीच कांग्रेस की मजबूती का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, विधायक यात्रा में नहीं आए नजर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के गृह जिले में पहुंची बीरेंद्र चौधरी की सद्भाव यात्रा में राव नरेंद्र नहीं दिखाई दिए। उनके अलावा नांगल चौधरी से कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी व कांग्रेसी नेता प्रवीण चौधरी, सत्यपाल दहिया का भी यात्रा में शामिल न होना चर्चा का विषय रहा। माना जा रहा है पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और बीरेंद्र सिंह गुट के बीच संगठनात्मक दूरी अब खुलकर सामने आने लगी है। हालांकि, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed