फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Yamunanagar beat Karnal in Baseball Under 19

बेसबॉल (अंडर 19) में यमुनानगर ने करनाल को हराया

Tue, 18 Oct 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Yamunanagar beat Karnal in Baseball Under 19
यदुवंशी स्कूल में राज्य स्तरीय स्कूली योगा एवं बेसबॉल खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांस्कृतिक - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। यदुवंशी शिक्षा निकेतन के मैदान पर मंगलवार को 55वीं तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्कूली योग एवं बेसबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों एवं स्पोर्ट्स स्कूल राई से 2200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन बेसबॉल अंडर-19 आयु वर्ग बालक बर्ग की प्रतियोगिता में यमुनानगर की टीम ने करनाल को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 18 में बेसबॉल अंडर-14 वर्ष, अंडर-17 वर्ष, अंडर-19 वर्ष लड़के व योग अंडर-14 वर्ष, अंडर-17 वर्ष, अंडर-19 वर्ष लड़के और लड़कियों के मुकाबले 20 अक्तूबर तक यदुवंशी शिक्षा निकेतन व अन्य खेल मैदानों पर होंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने ध्वजा रोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्रा रितिका ने सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना व अनुशासन में रहकर खेल खेलने की शपथ दिलवाई। सभी टीमों के खिलाड़ियों का मार्च पास्ट किया। विद्यार्थियों ने महेंद्रगढ़ अपना जल सेल्फी विद माय तलैया गीत, हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम हर्षित कुमार, जिला खेल सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, खेल प्रबंधक रमेश चंद्र एईओ, राजेश शर्मा झाड़ली, सुभाष डीपीई मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

---------
संयम, अनुशासन एवं प्रेम भावना का दिया संदेश
उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके साथ आए खेल प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को संयम, अनुशासन एवं प्रेम भावना का परिचय देते हुए अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज मुझे पूरा विश्वास है कि खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन के साथ अपने-अपने जिलों का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर यदुवंशी स्कूल के निदेशक विजय सिंह यादव, वाइस चेयरमैन एडवोकेट करण सिंह यादव, चेयरपर्सन संगीता यादव, खेल नोडल अधिकारी अलका, बीईओ राज सिंह, बीईओ मदन लाल भाटिया, प्राचार्य जितेंद्र यादव, राकेश यादव डीपीई, नवीन यादव, रमेश सोनी, प्रवक्ता दिनेश शर्मा, हरीश रोहिल्ला सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed