फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Yadav Sabha will send a demand letter to the government to improve the condition of the bad roads of the city

शहर की बदहाल सड़कों की दशा सुधरवाने के लिए यादव सभा सरकार को भेजेगी मांग पत्र

Sun, 26 Sep 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Yadav Sabha will send a demand letter to the government to improve the condition of the bad roads of the city
यादव धर्मशाला में बैठक को संबोधित करते सभा के प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। यादव सभा द्वारा आयोजित की गई मासिक सभा में शहर की बदहाल सड़कों को सुधारने के लिए प्रस्ताव पारित कर सरकार एवं प्रशासन को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में जलभराव के कारण डेंगू व मलेरिया की आशंका के चलते फॉगिंग की मांग, अहीर रेजिमेंट के गठन के लिए रक्षामंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने, उपायुक्त व सीएमओ से नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य शुरू कराने, सभा के सार्वजनिक पुस्तकालय में इंटरनेट कनेक्शन लगाने के लिए सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

सभा के प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहर की समस्याओं के समाधान के लिए सभा द्वारा प्रयास शुरू करने की कार्य योजना तैयार की गई। सभा द्वारा गत दिनों हुए शहीदों एवं क्षेत्र के लोगों के निधन को लेकर दो मिनट का मौन रखकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद, एडवोकेट धर्मवीर सिंह, प्रो. बस्तीराम खैरवाल, उपाध्यक्ष सूबेदार ब्रह्मदेव आर्य, सचिव रोहताश सिंह, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, अनिल भगड़ाना, प्रवीण सिसोठ, मुकेश कुमार सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed