फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   X-ray machine is locked in TB hospital

Mahendragarh-Narnaul News: टीबी अस्पताल में ताले में बंद है एक्स-रे मशीन

Wed, 18 Dec 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 18 Dec 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
X-ray machine is locked in TB hospital
फोटो नंबर-01टीबी अस्पताल के एक बंद कमरे में रखी एक्स-रे मशीन। संवाद
नारनौल। जिले के टीबी अस्पताल में करीब 8 महीनों से एक्स-रे मशीन को एक ताला बंद कमरे में रखा दिया गया है, जबकि यहां पर एक्स-रे के लिए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को एक्स रे के लिए नागरिक अस्पताल जाना पड़ रहा है। वहां घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का गृह जिला होने के बावजूद भी यहां की चिकित्सा व्यवस्था का यह हाल है। मार्च 2022 में केंद्र सरकार की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए टीबी अस्पताल के लिए एक्स-रे मशीन भेजी गई थी। उस दौरान केंद्र ने पूरे देश में कुल 400 एक्स-रे मशीन अलग अलग सेंटर पर भेजी गई थी। इस एक्स-रे मशीन की कीमत करीब 10 लाख रुपये है, जो 8 माह से फिलहाल एक बंद कमरे की शोभा बढ़ा रही है।
विज्ञापन

टीबी अस्पताल में प्रतिदिन टीबी और कुष्ठ रोग के 20 से 22 मरीजों की ओपीडी रहती है। इनमें से 10 से 15 पीड़ितों काे एक्स-रे भी कराया जाता है। ऐसे में रेडियाेग्राफर की कमी के चलते मरीजों को नागरिक अस्पताल में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
रेडियोग्राफर की कमी के चलते हैं बंद
उप सिविल सर्जन टीबी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि जिले में रेडियोग्राफर की कमी के चलते मशीन बंद है। कभी कभार रेडियोग्राफर की नियुक्ति के दौरान एक्स-रे हुआ भी है। हालांकि उन्होंने इस बारे में डीसी को भी अवगत करा दिया है।

वर्जन
100 दिन के टीबी मुक्त अभियान के दौरान कुछ रेडियोग्राफर की ड्यूटी मोबाइल वैन में लगी हुई है। इसके कारण भी समस्या हो रही है। अब मामला संज्ञान में आते ही रेडियोग्राफर की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही टीबी अस्पताल में रेडियोग्राफर की नियुक्त के बाद मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। -धर्मेंद्र सांगवान, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed