{"_id":"6ae4e8e4448db4526c03375b","slug":"wrestliwrestling-practice-without-mats-lack-of-facilities-at-paveras-gymnasiumng-practice-without-mats-lack-of-facilities-at-paveras-gymnasium-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147258-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मैट के बिना कुश्ती का अभ्यास, पवेरा की व्यायामशाला में सुविधाओं का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मैट के बिना कुश्ती का अभ्यास, पवेरा की व्यायामशाला में सुविधाओं का अभाव
विज्ञापन
फोटो 09 व्यायामशाला में अभ्यास करते पहलवान। संवाद
निजामपुर। आज जहां कुश्ती के खिलाड़ी मैट पर अभ्यास कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखा रहे हैं, वहीं पवेरा की व्यायामशाला के पहलवान बुनियादी सुविधाओं के बिना अभ्यास करने को मजबूर हैं। यहां खिलाड़ियों के पास मैट तक नहीं है। साथ ही शरीर को मजबूत बनाने के लिए जिम के जरूरी उपकरणों की भी कमी है।
पहलवानों का कहना है कि आधुनिक कुश्ती की तैयारी के लिए मैट सबसे जरूरी संसाधन है। इसके बिना आधुनिक तकनीक और प्रतियोगिताओं के अनुरूप अभ्यास करने में परेशानी होती है।
व्यायामशाला की खास बात यह है कि आसपास के गांवों से पुराने और अनुभवी पहलवान यहां पहुंचते हैं। वे युवाओं को कुश्ती के दांव-पेच सिखाने के साथ अनुशासन और अच्छे संस्कारों का महत्व भी समझाते हैं। ध्यानचंद पहलवान, पहलवान रमेश घाटाशेर, सतबीर पहलवान नापला और पुष्कर पहलवान मूसनोता जैसे अनुभवी पहलवान युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुराने पहलवान युवाओं को नशे से दूर रहने, अनुशासन में रहने और खेल के प्रति पूरी मेहनत व समर्पण रखने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि खिलाड़ी लगन से अभ्यास करें, ताकि भविष्य में देश के लिए पदक जीतकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
वर्जन
व्यायामशाला की ओर से जरूरी सामान की मांग लिखित में दे दी जाए। उसे आगे भेज दिया जाएगा और सामान उपलब्ध होते ही व्यायामशाला को दे दिया जाएगा।-नरेंद्र कुंडू, जिला खेल अधिकारी, नारनौल