{"_id":"670abad9a5da67a5760910ba","slug":"wrestler-hanni-won-the-wrestling-match-worth-rs-5100-by-defeating-sudesh-narnol-news-c-203-1-sroh1012-112676-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पहलवान हन्नी ने सुदेश का हराकर जीता 5100 रुपये का कुश्ती दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पहलवान हन्नी ने सुदेश का हराकर जीता 5100 रुपये का कुश्ती दंगल
Sat, 12 Oct 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाते पहलवान--संवाद
महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ में स्थित सिद्ध पीठ माता भूरा भवानी के मेला व खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंदिर कमेटी के प्रधान प्रेमचंद सिसोठिया व कमेटी सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि मेले में 51 रुपये से 5100 रुपये तक कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कबड्डी और बाॅलीवॉल शूटिंगल के मुकाबले देर रात तक चले।
कुश्ती में बाघोत अखाड़े के पहलवान हन्नी ने ढाणी तिलोडी के पहलवान सुदेश को हराकर 5100 रुपये का दंगल जीता। वहीं बाघोत के पहलवान संदीप ने खरक के पहलवान प्रवीण को हराकर 3100 रुपये की कुश्ती जीती, कालू ढाणी तिलोड़ी, सुदेश ढाणी तिलोड़ी और संदीप भिवानी ने 2100 रुपये रुपये का दंगल जीता।
जूनियर कबड्डी में पाथेड़ा की टीम प्रथम आने पर 3100 रुपये व बीजेडब्ल्यू जांट की टीम द्वितीय स्थान पर रहने पर 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। वाॅलीबाल शूटिंग में ककराला की विजेता टीम काे 11 हजार व बव्वा की उप विजेता टीम को 7100 का पुरस्कार दिया गया। राजस्थान से पहुंचे छोटे बच्चों ने योग का प्रदर्शन किया। मेले में माता का दर्शन करने आने वाले सभी श्रद्धालुओं को भंडारे का भोजन करवाया और सभी को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी उप प्रधान विजय सिंह, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह, सचिव सुनील कुमार, सुभाष चंद, रणधीर, सुबेसिंह, बंटी मास्टर, सूबेदार सतबीर सिंह, रजनीश, बलजीत, दिनेश, गोपीचंद, संदीप, विनोद, मनोहर लाल आदि मौजूद रहे।