{"_id":"677ffa59876b31b07c068493","slug":"wow-facilities-like-a-hotel-that-too-free-narnol-news-c-196-1-nnl1004-120067-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वाह... सुविधा होटल जैसी, वह भी मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वाह... सुविधा होटल जैसी, वह भी मुफ्त
Thu, 09 Jan 2025 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-01रैन बसेरे में लगे आरओ, गीजर व रखी वाशिंग मशीन। संवाद
नारनौल। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम बुधवार रात करीब 9 बजे टीम बस स्टैंड परिसर में मौजूद रैन बसेरे का जायजा लिया। यहां पर लोगों के ठहरने से लेकर गर्म पानी, आरओ और कपड़े आदि धोने के लिए वाशिंग मशीन, रजाई-गद्दे और साफ-सफाई आदि की दुरुस्त थी। यहां कुछ लोग ठहरे भी थे। टीम से बातचीत में बताया कि वे यहां पर पहले भी ठहर चुके हैं। यहां पर सभी सुविधाएं किसी होटल या धर्मशाला से कम नहीं हैं। साथ ही ठहरने पर कोई पैसा भी नहीं देना पड़ता है।
इसके बाद टीम करीब 10 बजे नागरिक अस्पताल स्थित रैन बसेरे में पहुंची। यहां भी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। हालांकि यहां पर कोई भी व्यक्ति सोता नहीं मिला। गौर करने वाली बात यह है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार रैन बसेरा होने के बावजूद अस्पताल परिसर में ही खुले में सोते हैं। ओपीडी के सामने ही महिला समेत तीन लोग फर्श पर सोते मिले। जब उनसे कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनका संबंधी अस्पताल में भर्ती है। इसी वजह से वे यहीं पर ही सो रहे हैं। इसके बाद गायनी वार्ड का जायजा लिया तो यहां पर भी तीन लोग कुर्सियों पर सोते हुए पाए गए। बता दें कि रैन बसेरे में ठहरने के लिए पहचान पत्र के तौर पर आधारकार्ड होना जरूरी है।
बॉक्स:
रात 8 बजे नारनौल पहुंचा था। महेंद्रगढ़ जाना था, लेकिन गंतव्य जाने के लिए बस नहीं थी। इसलिए यहां पर रुक गया। पहले भी यहां एग्जाम के सिलसिले में तीन-चार बार रुक चुका हूं। यहां पर सभी व्यवस्था ठीक है।-राहुल शर्मा, दौसा राजस्थान
विज्ञापन
बॉक्स:
पीजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा हूं। पूर्व में भी एग्जाम के चक्कर में यहां पर ठहर चुका हूं। फिलहाल चाची अस्पताल में भर्ती हैं तो दो दिन से रात यहीं गुजार रहा हूं। यहां सभी सुविधाएं हैं और स्टाफ भी अच्छा है।-सचिन, आदमपुर दाडी, दादरी।
बॉक्स:
कब कितने ठहरे राहगीर
तारीख रैन बसेरा बस स्टैंड नागरिक अस्पताल
25 दिसंबर 6 पुरुष 1 पुरुष
26 दिसंबर 2 पुरुष 00
27 दिसंबर 10 पुरुष 00
28 दिसंबर 4 पुरुष 00
29 दिसंबर 12 पुरुष 00
30 दिसंबर 13 पुरुष 00
31 दिसंबर 17 पुरुष 00
1 जनवरी 19 पुरुष, 1 महिला 00
2 जनवरी 10 पुरुष 00
3 जनवरी 14 पुरुष, 1 महिला 00
4 जनवरी 8 पुरुष, 2 महिला 00
5 जनवरी 5 पुरुष, 2 महिला 00
6 जनवरी 11 पुरुष, 1 महिला 00
7 जनवरी 11 पुरुष 00
8 जनवरी 8 पुरुष 00