फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   World Environment Day celebrated at Haryana Central University

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

Thu, 06 Jun 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 06 Jun 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
World Environment Day celebrated at Haryana Central University
फोटोसंख्या:61- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण करते कुलपति प्रो.
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण अभियान व विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के पर्यावरण अध्ययन विभाग की ओर से भूमि पुनरुद्धार, मरूस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता की थीम पर केंद्रित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन में विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व का उल्लेख करते हुए पौधे लगाने और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में समारोह की शुरुआत एट विरिडी फाउंडेशन के सहयोग से असीमा चटर्जी महिला छात्रावास में पौधरोपण अभियान के साथ हुई। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विश्वविद्यालय व स्थानीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

डीआरडीओ नई दिल्ली के वैज्ञानिक ई डॉ. प्रीतम सांगवान ने भूमि क्षरण, मरूस्थलीकरण से उत्पन्न चुनौतियों और सूखे से निपटने की रणनीतियों के दबावपूर्ण मुद्दों पर गहन अंतदृष्टि प्रदान की। विश्वविद्यालय की शोध अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान ने इस अवसर पर कहा कि पृथ्वी पर सभी जीवित चीजों के अस्तित्व और विकास में और सबसे बढ़कर, मानव जाति के दैनिक जीवन में पर्यावरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर प्रो. सुरेंद्र सिंह, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. दुष्यंत कुमार, डॉ. विक्रम कुमार, डॉ. स्मिता, डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. खेराज, डॉ. सीएम मीना, शोधार्थी, विद्यार्थी तथा अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed