फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Workshop of Roadways Sub Depot should start in Mahendragarh

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में रोडवेज सब डिपो की वर्कशॉप शुरू हो

Fri, 02 Feb 2024 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Workshop of Roadways Sub Depot should start in Mahendragarh
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड परिसर में तीन वर्ष पूर्व बनाए गए रोडवेज सब डिपो की वर्कशॉप को शुरू कराने की मांग को लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध-प्रदर्शन किया। एक माह में वर्कशॉप शुरू नहीं होने पर आगामी चुनावों के बहिष्कार व धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस दौरान बस स्टैंड परिसर से मुख्य द्वार तक गाजेबाजे के साथ विरोध-प्रदर्शन करते हुए सब डिपो शुरू करो, हरियाणा सरकार मुर्दाबाद, हमें क्या चाहिए सब डिपो, के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव, सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा, आरएन चौहान, सवाई सिंह सिगड़ी, जनशक्ति जनहित संगठन के प्रधान गोपीराम अग्रवाल, रामौतार सीगड़ा, सुनील रिवासा, रणधीर, औमप्रकाश, सूरत सिंह, संदीप, सतबीर, रामपाल ने विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर रोडवेज डिपो वर्कशॉप को बने तीन वर्ष का समय बीत गया। एक फरवरी 2021 को 6.68 करोड़ रुपये की लागत से सब डिपो के लिए बनाए गए वर्कशॉप का पीडब्ल्यूडी ने निर्माण कार्य पूरा करके विभाग को चाबी सौंप दी थी। अब सब डिपो की वर्कशॉप चौथी साल में प्रवेश कर चुकी है। राज्य परिवहन के उच्चाधिकारियों की टीम करीब पांच बार निरीक्षण करने पहुंची है। हर बार इसमें छोटी-मोटी खामियां निकालकर वर्कशॉप पर प्रश्नचिह्न लगा देती है। लोगों ने कहा कि अगर जल्द यह मांग पूरी नहीं की गई तो आने वाले लोकसभा चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed