फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Workers who make more members will be given importance: Dayaram Yadav

अधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को महत्व मिलेगा : दयाराम यादव

Fri, 22 Nov 2024 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Workers who make more members will be given importance: Dayaram Yadav
मंडी अटेली। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान जोड़ों 2024 के तहत वीरवार को अटेली स्थित स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के कार्यालय में जिला प्रधान दयाराम यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें अटेली विधानसभा के अटेली मंडल व बाछौद मंडल के सदस्यों व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता बनने की होड़ देखी गई। जिसमें मुख्य रूप से एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कर्मबीर खींची, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सरपंच, अटेली मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार, चेयरमैन विकास यादव, चेयरमैन दिनेश जेलदार विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने स्तर पर कम से कम 50 सदस्य बना कर जिले में 60 हजार से अधिक कार्यकर्ता बनाए। संगठन में उन्हीं कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी, जिन्होंने ज्यादा कार्यकर्ता बनाए हैं। सरकारी कर्मियों के अलावा महिलाओं को भी मोबाइल एप से नये कार्यकर्ताओं को जोड़ सकते हैं। पार्टी समर्पित व निष्ठावान मेहनती कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत व बिना पर्ची-खर्ची व मेरिट के अनुसार कार्य करने से प्रदेश में तीसरी बार प्रदेश की सेवा करने का मौका मिला है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने कहा कि यहां की विधायक कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री हैं। जिले के साथ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने लगा है। स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय पर लोगों ने सचिव विकास यादव व गोविंद गोस्वामी के समक्ष अपनी समस्याओं को भी रखा, जिसे संबंधित कार्यालयों में भेज कर उनका निराकरण करवाया। इस मौके पर महामंत्री मंजीत यादव, राजपाल मुकेश कुमार, मामन सिंह, विनोद कटकई, हिमांशु गोयल, राकेश दुधिया व छापड़ा सलीमपुर के पूर्व सरपंच सिंहराज सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed