फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Workers should take the policies of JJP from door to door

जजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता

Sun, 17 Jul 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Workers should take the policies of JJP from door to door
मंडी अटेली। जननायक जनता पार्टी के सभी 17 प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की बैठक गांव तिगरा में आईटी सेल के कोआर्डिनेटर और मनोनीत पार्षद डॉ. राजकुमार यादव के आवास पर हुई। इसमें जिलाध्यक्ष तेजप्रकाश यादव ने कहा कि सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों की जिम्मेदारी बनती है कि पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं।
विज्ञापन

कहा कि जजपा के सभी प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी गठित की जानी है तथा सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों को चाहिए कि वह 15 दिन में इस कार्य को पूर्ण कर लें। अगली बैठक में अपने-अपने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सूची पेश करे। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आगमन सभी मेहनती कार्यकर्ताओं की बदौलत कार्यक्रम सफल एवं ऐतिहासिक रहा। जजपा जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि बैठक के दौरान ग्रामीणों ने भी गांव की समस्याएं रखी तथा गांव की सफाई की समस्या प्राथमिकता से हल करवाने की मांग की। जिस पर जजपा नेताओं ने ग्रामीणों को शीघ्र ही यह कार्य करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, सुलोचना ढिल्लो, बेदूराता, संजीव तंवर, सुरेंद्र पटीकरा, हजारी लाल लंबोरा, सुरेंद्र ढिल्लो, हरचंद मास्टर, राजकुमार जांगड़ा, अभिषेक कुरहावटा, कर्णसिंह छिलरो, राव सुरेश शास्त्री, केशव वर्मा, राजबीर गुलावला, रमेश इसराणा, कर्मबीर, डॉ. राजकुमार व सुमन मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed