फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Workers raised the demand for 8 hours work and 28 thousand minimum wages.

Mahendragarh-Narnaul News: मजदूरों ने उठाई 8 घंटे काम और 28 हजार न्यूनतम वेतन की मांग

Fri, 01 May 2026 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Workers raised the demand for 8 hours work and 28 thousand minimum wages.
फोटो 5लघु सचिवालय पार्क में प्रदर्शन करते केंद्रीय श्रमिक संगठन के सदस्य।स्रोत: प्रवक्ता

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर पुराना लघु सचिवालय पार्क में सभा और प्रदर्शन किया। मजदूरों ने 8 घंटे काम और 28 हजार न्यूनतम वेतन की मांगे करते हुए नारेबाजी की।
सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह ने की जबकि संचालन जिला सचिव छाजूराम रावत ने किया। वक्ताओं ने कहा कि 1 मई का दिन श्रमिक वर्ग के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है जिसकी शुरुआत शिकागो में 8 घंटे कार्यदिवस की मांग को लेकर हुए आंदोलन से हुई थी।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने दुनिया के मजदूर एक हो, मई दिवस के शहीद अमर रहें, चार लेबर कोड रद्द करो और न्यूनतम वेतन 28,000 लागू करो जैसे नारे लगाए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर कर रहे हैं और 8 घंटे कार्यदिवस, यूनियन बनाने व हड़ताल के अधिकार पर असर डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के जिला सचिव ओमप्रकाश, एआईयूटीयूसी के पदाधिकारियों सहित विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि स्कीम वर्कर्स आंगनबाड़ी, आशा, मिड-डे मील कर्मियों को न तो कर्मचारी का दर्जा मिला है और न ही न्यूनतम वेतन। ग्रामीण चौकीदार, सफाई कर्मचारी और अन्य कच्चे कर्मचारियों को भी सरकारी सुविधाओं से वंचित रखा गया है।

इस अवसर पर मास्टर सुबे सिंह, कामरेड ओमप्रकाश, छाजूराम रावत, शेर सिंह गणियार, मधु चौहान, राजबाला, प्रेम, बाला, पवन कुमार वाल्मिकी, डॉ. व्रतपाल सिंह, हंसराज गणियार, मुकेश कुमार, सुनीता, माला, लीला, संतोष, उंगन्ता, भतेरी, रेखा, शकुन्तला, इन्द्रा, शारदा, भीमसेन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed