{"_id":"66031e9418618a5a3e021d04","slug":"work-will-be-done-to-promote-excellence-in-forensic-science-narnol-news-c-203-1-sroh1012-108387-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: फॉरेंसिक साइंस में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने पर होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: फॉरेंसिक साइंस में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने पर होगा काम
Wed, 27 Mar 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) और राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू), गांधीनगर डिजिटल, साइबर और साइक्लोजिकल फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में अब मिलकर काम करेंगे। दोनों ही संस्थानों ने इस साझेदारी के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में अनुसंधान, शिक्षण और प्रशिक्षण की संभावनाओं में वृद्धि करना है। समझौता ज्ञापन पर प्रो. (डॉ.) एसओ जुनारे, कैंपस निदेशक, एनएफएसयू, गांधीनगर और प्रो. टंकेश्वर कुमार कुलपति हकेंवि की ओर से सतीश कुमार, डीन, स्कूल ऑफ फोरेंसिक साइंस व एसएल शर्मा, उप कुलसचिव, एनएफएसयू की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
हकेंवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि यह एमओयू दोनों संस्थानों के बीच आपसी सहयोग के नई संभावनाओं के विकास व विस्तार में सहयोग प्रदान करेगा। यह एमओयू शिक्षक व विद्यार्थियों के स्तर पर आवश्यक शिक्षण, प्रशिक्षण और राष्ट्रीय सेमिनार, कार्यशालाओं के आयोजन के माध्यम से ज्ञान व कौशल विकास में मददगार साबित होगा। इस प्रयास के माध्यम से पारस्परिक अनुसंधान व शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा संस्थागत संसाधनों के स्तर पर ढांचागत सुविधाओं का विस्तार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
एनएफएसयू के कैंपस निदेशक, प्रो. डॉ. एसओ जुनारे ने कहा कि हकेंवि के साथ इस साझेदारी के माध्यम से, हमारा लक्ष्य डिजिटल, साइबर और साइक्लोजिकल फॉरेंसिक साइंस में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। एनएफएसयू, राष्ट्रीय महत्व का एक प्रतिष्ठित संस्थान है जो कि फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का कार्य करता है। इसी तरह हकेंवि भी स्नातक, स्नातकोत्तर व शोध पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने वाला देश का प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय हैं।