फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Work will be done in a planned manner, will develop the city as a model: Saini

आगामी पांच वर्षों में शहर को मॉडल शहर के रूप में किया जाएगा विकसित, योजनाबद्ध तरीके से होगा काम: रमेश सैनी

Fri, 22 Jul 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Work will be done in a planned manner, will develop the city as a model: Saini
महेंद्रगढ़। सभी पार्षदों को साथ लेकर आगामी पांच वर्षों में शहर को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रथम चरण में शहर की बदहाल सड़कों की दशा सुधारने के लिए पहली ही बैठक में योजना तैयार की जाएगी। जलनिकासी, सड़कों और गलियों की मरम्मत, सफाई, चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे, छोटे पार्क विकसित करने, अतिक्रमण का समाधान, पेयजल, स्ट्रीटलाइट दुरुस्त कराने का कार्य किया जाएगा
विज्ञापन

नवनिर्वाचित नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी ने कहा कि शहरवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए धरातल पर काम किया जाएगा। इस समय टूटी सड़कें शहर की सबसे बड़ी परेशानी है। प्रथम चरण में सभी सड़कों पर जब तक नव निर्माण नहीं होगा तब तक पेंचवर्क करा गड्ढों में भराया जाएगा। इसके बाद सफाई की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

शहर की आबादी इस समय करीब 50 हजार है। शहर के प्रत्येक घर में शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए नहरी पानी आधारित किसी भी परियोजना को शहर से जोड़कर शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम भी किया जाएगा। इस समय अनेक वार्डों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। हाल ही में उन्होंने शहर के सभी वार्डों का दौरा कर लोगों से समस्याएं जानी हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बेहतर तालमेल के साथ नई योजना तैयार की जाएगी। इस समय जो पानी उपलब्ध है वह भी आबादी के लिए पर्याप्त नहीं है। ऐसे में इस पर शीघ्रता से योजना तैयार कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed