फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Work started in court after a week, 250 cases were heard

Mahendragarh-Narnaul News: एक सप्ताह बाद कोर्ट में कार्य शुरू, 250 केसों पर हुई सुनवाई

Tue, 17 Sep 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 17 Sep 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Work started in court after a week, 250 cases were heard
फोटो संख्या:58- बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ में चैंबर में कार्य करते अ​​धिवक्ता--संवाद
महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ में एक सप्ताह से चल रहे कार्य बहिष्कार (वर्क सस्पेंड) के बाद सोमवार को कार्य सुचारू रूप से शुरू किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को तीन न्यायालयों में 250 से अधिक केसों पर सुनवाई की गई। बार एसोसिएशन के प्रधान राजीव व अधिवक्ता आलोक खैरवाल ने बताया कि जींद बार एसोसिएशन के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ ने एक सप्ताह तक कार्य स्थगित किया था। कोई भी वकील अदालत में पेश नहीं हुआ, जिससे कोर्ट की कार्यवाही प्रभावित हुई।

महेंद्रगढ़ सचिवालय स्थित तीन न्यायालयों में करीब 500 केसों पर सुनाई टली, इनकी अगली तारीख लगाई गई थी। सोमवार को तीन न्यायालयों में कार्य शुरू किया गया। करीब 250 से अधिक केसों पर सुनवाई की गई। उन्होंने बताया कि कोर्ट नंबर एक में 94 केस, कोर्ट नंबर दो 78 केस तथा कोई नंबर तीन में 59 केसों की सुनाई की गई। जींद में महिला थाना की एएसआई नीलम के साथ वकीलों का विवाद हुआ था। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एएसआई ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जब अधिवक्ता डीएसपी गीतिका जाखड़ से मिले तो उन्होंने भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसको लेकर महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन ने जींद बार एसोसिएशन का समर्थन करते हुए पिछले एक सप्ताह से कार्य बहिष्कार किया।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed