{"_id":"656cc4546dcf898dcb0d26da","slug":"work-on-laying-pipeline-to-release-water-in-dohan-river-begins-narnol-news-c-196-1-nnl1004-6984-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दोहान नदी में पानी छोड़ने के लिए पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दोहान नदी में पानी छोड़ने के लिए पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू
Sun, 03 Dec 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। दोहान नदी में पानी डालने के लिए सिंचाई विभाग ने धनचौली माइनर टेल से पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया है। अब जल्द ही 10 गांवों के लोगों को पानी मिलना शुरू हो जाएगा। इससे 10 गांवों के लोगों को फायदा होगा। दोहान नदी में पानी डालने से जलस्तर में भी सुधार होगा।
सिंचाई विभाग ने एक माह पहले 21 करोड़ रुपये में टेंडर छोड़ा था, जिसका अब कार्य शुरू हो गया है। धनचौली माइनर टेल से मौखुता के पास दोहान नदी तक करीब दस किलोमीटर डीआई पाइप लाइन डाली जाएगी। इस पाइप लाइन से आरसीसी पाइप लाइन डालकर पानी डाला जाएगा। सिंचाई विभाग की तरफ से धनचौली माइनर टेल से धानौता में एक बूस्टिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इसी प्रोजेक्ट में निजामपुर में चार एकड़ में एक टैंक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसमें बूस्टिंग स्टेशन से पाइप लाइन डाली जाएगी। धनचौली माइनर से मौखुता के पास दोहान नदी में पानी डालने से नारहेड़ी, बामनवास, टटला की ढाणी, निजामपुर, धनचौली व मौखुता आदि गांवों को फायदा होगा। वहीं नारहेड़ी के दो जोहड़, बामनवास, मौखुता, टटला की ढाणी में एक-एक जोहड़ में आरसीसी पाइपलाइन से पानी डाला जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से करीब 20 हजार आबादी को फायदा होगा। निजामपुर में बहुत से ऐसे गांव हैं, जहां पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है।
दस किलोमीटर डाली जाएगी डीआई पाइप
धनचौली माइनर टेल से मौखुता के पास दोहान नदी तक करीब 10 किलोमीटर डीआई पाइप डाली जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर सिंचाई विभाग को करीब 21 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। इसके साथ सिंचाई विभाग माइनर से पानी डालने से पहले करीब दस जोहड़ों की छटाई करवा कर गहरा करेगा ताकि अधिक पानी जोहड़ों में डाला जा सके।
विज्ञापन
धनचौली माइनर टेल से छोड़ा जाएगा 4 क्यूसेक पानी
सिंचाई विभाग अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए धनचौली माइनर टेल से 4 क्यूसेक पानी छोड़ेगा। इसके साथ दोहान नदी में भी पानी छोड़ा जाएगा। इससे निजामपुर क्षेत्र में गिरते जलस्तर में सुधार होने की संभावना रहेगी।
वर्जन:
21 करोड़ की लागत से धनचौली माइनर टेल से पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य का टेंडर एजेंसी को दे दिया है। इस प्रोजेक्ट के तहत निजामपुर में टैंक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दोहान नदी तक पाइप लाइन डालकर जल्द ही पानी डाला जाएगा।-राहुल यादव, जेई, सिंचाई विभाग नारनौल।