फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   'Won four seats, two will bring the waters of Beas'

‘चारों सीटें जीता दो, ब्यास का पानी ला दूंगा’

Sat, 21 Jun 2014 12:41 AM IST
नारनौल
नारनौल Updated Sat, 21 Jun 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों में कार्यकर्ता जिले की चारों सीटों पर जीत दर्ज करवाते हैं तो उनको क्षेत्र की पीने के पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी। इस बार वह यहां ब्यास का नीला पानी लाकर रहेंगे। इन बातों का उल्लेख चितवन वाटिका में कांग्रेस के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने किया।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि जिले की सभी जरूरतों को उन्हाेंने पूरा कर दिया है। यहां के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, शिक्षा के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय, ट्रांसपोर्ट के लिए बढ़िया रोड और कॉॅॅरिडोर तथा बाईपास के निर्माण की मंजूरी दिलाई है यहां के लोगाें की मुख्य मांग पीने के पानी की है। इसे लेकर वह गंभीर हैं और विश्वास दिलाते हैं कि इसे पूरा करने के लिए भरसक प्रयत्न करेंगे।
विज्ञापन


यहां पर पानी पहुंचाने के लिए हांसी-बुटाना लिंक नहर का निर्माण भी कराया, मगर पंजाब सरकार और इनेलो ने इसमें रोड़ा अटका दिया। इसके बाद वे इस मामले को कोर्ट में ले गए। अब उन्हें पूरी उम्मीद है कि कोर्ट में फैसला उनके पक्ष में आएगा और क्षेत्र के लोगाें की जरूरतें पूरी हो जाएंगी। सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनावों के नतीजों से कार्यकर्ताआें को हताश और निराश होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी चार माह का समय शेष है, पूरे जोश और उत्साह के साथ तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कम से कम दो लाख जंगी युवा कार्यकर्ताआें की फौज बनाई जाएगी। जो आगामी विधानसभा चुनावाें में बहुत बड़ा कार्य करेगी। इन दो हजार युवाओं को सरकार बनने पर अधिकारियाें की देखरेख में लगाया जाएगा और इन्हें अच्छे अवसर प्रदान किए जाएंगे।


‘मनोबल बढ़ाने आए हैं’
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि इस समय वे यहां टिकट वितरण का कार्य नहीं करने आए, बल्कि कार्यकर्ताआें का मनोबल बढ़ाने आए हैं। उन्हाेंने कार्यकर्ताओं से पूरी लग्न व मेहनत से काम करने का आह्वान किया। उन्हाेंने कहा कि अभी कई बैठकें होंगी तथा कार्यकर्ताआें से पूरी तरह विचार विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह, सीपीएस राव दान सिंह, सीपीएस अनीता यादव, संजय यादव, सुरेंद्र नंबरदार, राजेंद्र यादव, चंद्रकला खातोद, सुनीता वर्मा, राधेश्याम शर्मा, प्रवीण चौधरी, सत्यपाल दहिया, गजे सिंह नंबरदार, सतबीर झूक, यादवेंद्र यादव, कृष्ण यादव, सत्येंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed