फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women's organization will be strengthened by expanding it: Sunaina

महिला संगठन का विस्तार कर बनाया जाएगा मजबूत : सुनैना

Sun, 15 Jun 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 15 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Women's organization will be strengthened by expanding it: Sunaina
फोटो संख्या:72- पुराने नारनौल रोड पर ​स्थित निजी समारोह स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में इनैलो महिल
महेंद्रगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) महिला प्रदेश संयोजक सुनैना चौटाला ने कहा की इनेलो महिला सेल का विस्तार कर और ज्यादा मजबूत बनाया जाएगा। प्रदेश में महिला संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को पुराने नारनौल रोड पर स्थित एक निजी समारोह स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से कम नहीं होनी चाहिए और जब महिलाओं की बराबरी की भागीदारी होगी तो इनेलो अब की बार हरियाणा में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा की जंगल का राजा शेर होता है लेकिन शिकार शेरनी करती है इसलिए महिलाएं ज्यादा भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। कौशल निगम में लगे कर्मचारियों को हटाया जा रहा है, इससे युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है। भाजपा सरकार ने चुनाव के समय बीपीएल कार्ड बना दिए और सरकार बनते ही ये कार्ड काट दिए गए हैं। आम आदमी की थाली से सब्जी गायब हो गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में गुजरात के अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि इनेलो संगठन की मजबूती के लिए बढ़ चढ़कर काम किया जाएगा।

इस अवसर पर महिला जिला प्रधान उर्मिला यादव, कृष्णा जांगड़ा, सुषमा ढिल्लो, कांता यादव, सुरेश देवी लांबा, निकिता तंवर, रितु शर्मा, एकता शर्मा, सुशीला देवी, सुमन देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed