फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Women should play an active role in preventing female foeticide: Rekha

कन्या भ्रूण हत्या रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएं महिलाएं : रेखा

Sat, 19 Apr 2025 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 19 Apr 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Women should play an active role in preventing female foeticide: Rekha
फोटो संख्या:52- सतनाली आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता रैली निकालती आंगनबाड़ी वर्कर--स्रोत- प्रशा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सतनाली। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सतनाली खंड के गांव श्यामपुरा में राष्ट्रीय पोषण जन आंदोलन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रैली निकाल कर बेटी बचाओ व बेटी बचाओ का संदेश दिया गया।
विभाग की ओर से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रेखा यादव ने महिलाओं एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्रामीण महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आपकी बेटी-हमारी बेटी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय पोषण माह सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब समय बदल चुका है तथा बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों के मुकाबले पीछे नहीं रही तथा हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। उन्होंने बताया महिलाएं अपने बच्चों को उचित पोषण प्रदान करें तथा उनके खाने में पौष्टिक आहार जिसमें हरी सब्जियां, दालें, अंकुरित भोजन को शामिल करें ताकि उनके शरीर का समुचित विकास हो सके। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कविता, सुनीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed